फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lockdown: हरिद्वार से जमाती फरार, मदद में सामने आई मां की भूमिका, दोनों पर हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज

Thu, 09 Apr 2020 09:54 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार

सार

  • फरार करने में सामने आई मां की भूमिका, दोनों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा
विज्ञापन
- फोटो : डेमो फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरिद्वार के ज्वालापुर क्षेत्र होम क्वारंटीन एक जमाती फेसिलिटी क्वारंटीन कराने पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम को गच्चा देकर फरार होने में कामयाब रहा। जमाती को फरार कराने में उसकी मां की मुख्य भूमिका समाने आई है। पुलिस ने मां-बेटे दोनों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया है। क्षेत्र के मोहल्ला मछियारों वाली गली तेलियान का रहने वाला सावेज पुत्र गुलजार 20 मार्च को जमात में शामिल होने देहरादून गया था। वह 26 मार्च को लौटा था।

विज्ञापन


जानकारी मिलने पर डॉ. विनय सिंह ने सावेज को सीएचसी बहादराबाद में मेडिकल परीक्षण के बाद छह अप्रैल तक होम क्वारंटीन किया था। बाकायदा स्वास्थ्य विभाग ने घर के बाहर नोटिस भी चस्पा कर दिया था। बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम सावेज को होम क्वारंटीन से पिरान कलियर में फेसिलिटी क्वारंटीन कराने के लिए उसके घर पहुंची। आरोप है कि सावेज की मां गुलशाना ने बेटे को घर से भगा दिया। टीम ने पूरे घर को खंगाला पर वह नहीं मिला।

जमाती के गायब होने की खबर मिलते ही हड़कंप मच गया। इस संबंध में रेल चौकी प्रभारी सुनील रावत की तरफ से मां और बेटे के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत प्रभावी धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया है। आरोप है कि मां बेटे की वजह से कई आमजन की जिंदगी खतरे में पड़ गई है। कोतवाली प्रभारी योगेश सिंह देव ने बताया कि युवक की तलाश कर रहे हैं। उसका मोबाइल फोन भी स्विच ऑफ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सील क्षेत्र को बफर और कंटरमेंट जोन में बांटा

जिला प्रशासन ने दो करोना पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद ज्वालापुर के सील क्षेत्र को एक बफर और तीन अन्य क्षेत्र में बांट दिया है। जिलाधिकारी सी रविशंकर ने कहा कि जिले में कोरोना के पॉजीटिव मामले सामने आने के बाद बनी परिस्थिति से निपटने के लिए प्रशासन पूरी तरह तैयार है।

इसके लिए हर संभव प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं। जनता से उन्होंने इस महामारी के समय लॉकडाउन समेत हर मामले में भरपूर सहयोग करने की अपील की। एसएसपी सेंथिल अवुदई कृष्णराज एस के साथ बृहस्पतिवार की शाम नगर निगम सभागार में वार्ता करने के बाद डीएम सी रविशंकर ने बताया कि सील क्षेत्र में किसी भी तरह की आवाजाही बंद कर दी गई है। जरूरी सामान केवल होम डिलीवरी के माध्यम से ही पहुंचाया जा रहा है।

एक दो दिन में और बेहतर सुधार होगा। उन्होंने बताया कि जिले में मरीजों को आइसोलेट करने के लिए करीब एक हजार बेड की व्यवस्था की जा रही है। 45 हजार से ज्यादा लोगों को क्वारंटीन कर दिया गया है। जिलाधिकारी ने बताया पीपीई की 750 किट ऊधमसिंह नगर से मंगाई गई हैं। जगजीतपुर में कोरोना से निपटने के लिए प्रस्तावित 500 बेड के अस्पताल का निर्माण दो महीने के अंदर करने का उन्होंने दावा किया।
 
एसएसपी सेंथिल अवुदई कृष्णराज एस ने बताया कि लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराने के लिए प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं। 24 मार्च की रात में लॉकडाउन लागू होने के बाद जमाती 31 मार्च को कैसे ज्वालापुर पहुंच गए, इस मामले को गंभीरता से लिया गया है। इसकी जांच करा रहे हैं। जिस स्तर पर भी लापरवाही पाई जाएगी, इस बारे में कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान मुख्य नगर आयुक्त नरेंद्र भंडारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें