फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्रुखाबाद: भूमि विवाद में वृद्ध की गोली मारकर हत्या, पुलिस ने पांच लोगों को हिरासत में लिया

Thu, 09 Apr 2020 10:22 AM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
भूमि विवाद में वृद्ध की गोली मारकर हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फर्रुखाबाद जिले में बुधवार रात बरामदे में सो रहे वृद्ध की भूमि विवाद में गोली मारकर हत्या कर दी गई। शोर मचाने पर उसके भाई पर फायर करते हुए हमलावर भाग गए। वृद्ध के बेटों ने गांव के ही लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने पांच लोगों को हिरासत में ले लिया है। 
विज्ञापन


शमशाबाद थाना क्षेत्र के गांव कटिया निवासी गंगाराम राजपूत (65) की पत्नी की करीब 20 वर्ष पूर्व मौत हो गई थी। करीब 10 वर्ष पूर्व वह साधु बन गए थे। वह हरिद्वार जाकर रहने लगे थे। 2 वर्ष पूर्व उनकी तबीयत खराब हो गई थी। तब उनके बेटे उन्हें घर बुला लाए थे।

तब से वह घर से कुछ दूरी पर बनी बैठक में रहते थे। बैठक के पास पड़ी जमीन को लेकर गांव के कुछ लोगों से उनका विवाद चल रहा है। बुधवार रात वह बैठक के बरामदे में सो रहे थे। बैठक के पास ही गंगाराम के भाई  गंगाचरण व पहलवान के मकान हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

पहलवान की वर्ष 1977 में  हत्या कर दी गई थी। पहलवान के बेटे उस मकान में रहते हैं। रात करीब 11:30 बजे दो फायर होने की आवाज सुनकर गंगाचरण जाग गए। उन्होंने शोर मचाया तो हमलावरों ने उन पर भी फायर कर दिया।

इसके बाद हमलावर खेतों की ओर भाग गए। शोर सुन आसपास के लोग भी जाग गए। बरामदे में जाकर देखा तो गंगाराम राजपूत की मौत हो चुकी थी। उनके पेट में गोली लगी थी। गंगाराम के बेटे कृपाल सिंह व  नरसिंह ने गांव के ही लोगों पर जमीन की रंजिश में हत्या करने का आरोप लगाया है।

सूचना पर थानाध्यक्ष जेएल सोनकर फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। जिन लोगों पर हत्या का आरोप लगाया गया, पुलिस ने उनके घर दबिश दी और 5 लोगों को हिरासत में ले लिया। सुबह पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल मिश्रा व अपर पुलिस अधीक्षक त्रिभुवन सिंह ने मौके पर पहुंचकर परिजनों व ग्रामीणों से पूछताछ की। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें