फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus: संक्रमण काल में भी गर्भवती महिला को ड्यूटी पर बुलाया, डीएम ने समाज कल्याण अधिकारी को किया तलब

Thu, 28 May 2020 05:52 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पौड़ी

सार

  • डीएम ने जिला समाज कल्याण अधिकारी को किया तलब, विभागीय अधिकारी ने किया मना
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड में पौड़ी जिला समाज कल्याण विभाग में कोरोना संक्रमण काल और लॉकडाउन के दौरान गर्भवती महिला से काम लिए जाने का मामला सामने आया है। जिलाधिकारी ने मामले में जिला समाज कल्याण अधिकारी को तलब किया।

विज्ञापन


हालांकि जिला समाज कल्याण अधिकारी ने ऐसी किसी भी महिला कर्मचारी की ड्यूटी लगाए जाने से साफ मना किया। वहीं, महिला के ड्यूटी पर स्वयं आने की बात भी स्वीकारी है। बृहस्पतिवार को युवा सामाजिक कार्यकर्ता नमन चंदोला ने जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल को एक शिकायती पत्र सौंपा।


इस मौके पर उन्होंने बताया कि विकास भवन स्थित जिला समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय में लॉकडाउन के दौरान एक गर्भवती महिला कर्मचारी से कार्य लिया जा रहा है। जबकि शासन की ओर से निर्देश जारी है कि गर्भवती महिला, 10 वर्ष से कम उम्र के बच्चों की महिला कर्मचारी मां को कोरोना ड्यूटी मे छूट प्रदान की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बावजूद इसके जिलासमाज कल्याण विभाग मे एक गर्भवती महिला से कार्य लिया जा रहा है।  नमन चंदोला की शिकायत पर जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने जिला समाज कल्याण अधिकारी सुनीता अरोड़ा को तलब किया। हालांकि जिला समाज कल्याण अधिकारी सुनीता अरोड़ा ने किसी भी गर्भवती महिला कर्मचारी से कार्य लिए जाने की बात से साफ मना किया।

अरोड़ा ने बताया कि समाज कल्याण विभाग के महिला छात्रावास की अधीक्षिका हरिद्वार से आने के बाद होम क्वारंटीन हो रही थीं। होम क्वारंटीन की अवधि पूर्ण करने के बाद वह ज्वाइनिंग देने कार्यालय आई थीं। उन्होंने बताया कि उक्त महिला कर्मचारी का चयन अन्य किसी विभाग में हो गया है। वह समाज कल्याण विभाग से इस्तीफा भी दे चुकी हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें