फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus In Uttarakhand: क्वारंटीन सेंटर में ड्यूटी के लिए शिक्षकों को दो दिन के अंदर पहुंचने का आदेश

Tue, 19 May 2020 11:28 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तराखंड में क्वारंटीन सेंटर में ड्यूटी के लिए शिक्षकों को दो दिन के भीतर पहुंचना होगा। वहीं 55 वर्ष से अधिक आयु के शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं जिन शिक्षिकाओं के 10 वर्ष से कम आयु के बच्चे हैं, उन्हें ड्यूटी से मुक्त रखा जाएगा।

विज्ञापन


शिक्षा सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम की ओर से इस संबंध में मंगलवार को समस्त जिलाधिकारियों को आदेश जारी किया गया है। शिक्षा सचिव की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि, जिन शिक्षकों को ड्यूटी के लिए नामित किया गया है। उन्हें तैनाती वाले जिले में क्वारंटीन नहीं किया जाएगा। ताकि शिक्षक ठीक से ड्यूटी कर सकें।


बता दें कि शिक्षक संगठनों की ओर से लगातार इस बात पर नाराजगी जताई जा रही थी कि उनकी प्रवासियों की निगरानी और व्यवस्था के लिए ड्यूटी तो लगा दी गई है, लेकिन जिस जिले में उनकी ड्यूटी लगाई गई है, वहां जिला प्रशासन की ओर से उन्हें क्वारंटीन किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जहां शिक्षक मौजूद, वहीं लगाई जाए उनकी ड्यूटी

प्रदेश में शिक्षकों की क्वारंटीन सेंटर में ड्यूटी लगाए जाने पर उनका कहना है कि सरकार कोरोना संक्रमण से न सिर्फ उनकी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करे, बल्कि प्रत्येक शिक्षक का 50 लाख का बीमा कराए और मौजूदा स्थल पर ही उनकी ड्यूटी लगाए। राजकीय शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष कमल किशोर डिमरी के मुताबिक शिक्षकों को जिला मुख्यालय में लौटने का आदेश जारी किया गया है।

उन्होंने कहा कि शिक्षकों की मूल विद्यालय के बजाय, जो शिक्षक जहां है, उसकी उसी जनपद में ड्यूटी लगाई जाए। वहीं, प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौहान ने कहा कि क्वारंटीन सेंटर में ड्यूटी करने वाले शिक्षकों का 50 लाख का बीमा होना चाहिए। जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ के प्रदेश महामंत्री राजेंद्र बहुगुणा ने कहा कि शिक्षकों की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं।

शिक्षकों की क्वारंटीन सेंटरों में ड्यूटी जिला प्रशासन की ओर से लगाई जा रही है। वहीं, स्वास्थ्य विभाग को चाहिए कि वे शिक्षकों को सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराएं।
-आरके कुंवर, शिक्षा निदेशक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें