फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: गांवों में कोविड टेस्ट करवाने का जिम्मा अब ग्राम प्रधानों पर, जिला प्रशासन से करेंगे मांग

Sun, 16 May 2021 10:00 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

उत्तराखंड में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए अब सरकार ने कोरोना की जांच कराने का टारगेट ग्राम प्रधानों को सौंपा है
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरकार ने ग्राम प्रधानों से कहा है कि कोविड जांच के लिए तुरंत ही जिला प्रशासन से मांग की जाए और संक्रमित व्यक्तियों को आइसोलेशन वार्ड या अस्पताल भेजने की व्यवस्था की जाए। पंचायतराज सचिव हरि चंद्र सेमवाल की ओर से इसका आदेश जारी किया गया है। 

विज्ञापन


प्रदेश सरकार ने नौ मई को आदेश जारी कर कहा था कि गांव लौट रहे प्रवासियों को सात दिन के लिए पृथकवास में रहना होगा। इसी के साथ ग्राम प्रधान की अध्यक्षता में एक कमेटी का गठन भी किया गया था। कोविड नियंत्रण समिति में आंगनबाड़ी, आशा, मंगलदल के सदस्य आदि शामिल किए गए हैं।

उत्तराखंड में कोरोना: 24 घंटे में सामने आए 4496 नए संक्रमित, 188 मरीजों की हुई मौत
विज्ञापन


अब ग्राम पंचायत स्तर पर बनी इस कमेटी को ही शासन ने कोविड जांच की मांग जिला प्रशासन से करने को कहा है। इसी के साथ ग्राम प्रधानों को यह भी कहा गया है कि गांवों में कोविड सेंटर आदि की व्यवस्था दुरुस्त कर ली जाए और कोई व्यक्ति संक्रमित पाया जाता है तो तुरंत ही उसे अस्पताल या कोविड केयर सेंटर में पहुंचाया जाए। घरों में रह रहे संक्रमित लोगों को ई संजीवनी के जरिए चिकित्सकों से बात कराने को कहा गया है। 

ऋषिकेश: घाटों पर गंगा में गिर रहे कोरोना संक्रमित शवों के अवशेष, बहाई जा रही अधजली राख, तस्वीरें...

अनाथ बच्चों की जानकारी भी मांगी 
ग्राम प्रधानों को यह भी कहा गया है कि कोविड के कारण माता-पिता की मृत्यु होने पर अनाथ होने वाले बच्चों की जानकारी तुरंत ही शासन को दी जाए। कहा गया कि हाईकोर्ट की किशोर न्याय समिति ने भी इसके आदेश जारी किए हैं। 

हेल्प डेस्क नंबर भी जारी किया 
शासन ने कहा है कि ग्राम पंचायतों को किसी तरह की परेशानी होती है तो इसके लिए हेल्प डेस्क नंबर पर जानकारी दी जाए। 181004190444 इसी के साथ जारी किया गया है। 
विज्ञापन


चार जिलों में पंचायतों ने किया बेहतर काम
पंचायत सचिव के मुताबिक उत्तरकाशी, नैनीताल, पौड़ी और पिथौरागढ़ में पंचायतों ने बेहतर काम किया है। अन्य ग्राम पंचायतों को इन पंचायतों के बारे में जानकारी लेने और इनका अनुकरण करने को भी कहा गया है। 

अन्य मुख्य निर्देश
- सभी पंचायत प्रतिनिधियों को मई माह में ही कोविड टीका लगाया जाएगा। प्रदेश में साठ हजार से अधिक पंचायत प्रतिनिधि हैं।
- प्रवासियों के बारे में जानकारी जिला पंचायत राज अधिकारी के जरिए प्रतिदिन दी जाए।
- ग्राम पंचायत स्तरीय कोविड नियंत्रण समिति को आइवरमेक्टिन दवा के वितरण में सहयोग करने को कहा गया है। प्रदेश सरकार ने हर घर में यह दवा पहुंचाने का फैसला किया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें