फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: सीडीएस बिपिन रावत ने दिया भरोसा, कहा- सेना के अस्पतालों में भी होगा संक्रमितों का इलाज 

Tue, 20 Apr 2021 09:03 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • उत्तराखंड पहुंचे चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत ने  सीएम तीरथ सिंह रावत को भरोसा दिलाया है कि अगर जरूरत पड़ी तो सेना के अस्पतालों में भी आमजन का इलाज कराया जाएगा।
विज्ञापन
सीएम तीरथ सिंह रावत से मिलते सीडीएस बिपिन रावत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड पहुंचे चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत ने सीएम तीरथ सिंह रावत को भरोसा दिलाया है कि अगर जरूरत पड़ी तो सेना के अस्पतालों में भी आमजन का इलाज कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसी भी विपरित स्थिति में सेना की ओर से पूरा सहयोग दिया जाएगा।

विज्ञापन


सीडीएस बिपिन रावत, उनकी पत्नी मधुलिका रावत और लेफ्टिनेंट जनरल जयवीर सिंह नेगी (सेनि) सोमवार को बीजापुर गेस्ट हाउस पहुंचे थे। सीएम तीरथ सिंह रावत और उनकी पत्नी प्रो रश्मि रावत ने उन्हें गुलदस्ता देकर स्वागत किया।

उत्तराखंड में कोरोना: अन्य राज्यों से आने वालों को दिखानी होगी कोविड निगेटिव रिपोर्ट, प्रवासियों का होगा पंजीकरण
विज्ञापन


इस दौरान सीडीएस रावत से सीएम रावत की राज्य में कोरोना की स्थिति को लेकर वार्ता हुई। सीएम ने जरूरत पड़ने पर उनसे मदद की अपेक्षा की। इस पर सीडीएस ने भरोसा दिलाया कि किसी भी जरूरत पर पूरा सहयोग किया जाएगा।

हरिद्वार: 11 संतों की कोरोना रिपोर्ट आई पॉजिटिव, पतंजलि में 10 दिन के अंदर 73 लोग हुए संक्रमित 

साथ ही अगर स्थिति विकट हुई तो प्रदेश के आम लोगों के इलाज के लिए सेना के अस्पतालों के दरवाजे भी खोल दिए जाएंगे। वहीं सीएम और सीडीएस में राज्य की सीमाओं पर स्थित क्षेत्रों में संचार सेवा और मजबूत करने को लेकर बात हुई। 

विज्ञापन

विधानसभा में जल्द बनाया जाएगा कोविड केयर सेंटर

कोविड-19 की समीक्षा को लेकर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की अध्यक्षता में हुई राज्यों के विधानसभा अध्यक्षों की वर्चुअल बैठक में हर राज्य की विधानसभा में कोविड सेंटर बनाने का फैसला किया गया है।

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि सभी राज्यों की विधानसभाओं एवं विधान परिषदों में कोविड कंट्रोल सेंटर स्थापित किया जाए। अध्यक्ष के मुताबिक इससे राज्यों में आपसी सामंजस्य बनेगा और विभिन्न राज्यों में रह रहे प्रवासियों को इस महामारी के दौर में सेवाएं दी जा सकेंगी। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि जनता और सरकार के बीच की कड़ी होती है। उन्होंने सभी से आह्वान किया कि जन जागरूकता अभियान चलाकर निचले स्तर तक कोरोना के प्रति लोगों को सचेत कर संक्रमण को फैलने से रोका जाए। 

विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने बताया कि उत्तराखंड विधानसभा भवन में कोरोना वैक्सीन का कैंप लगाकर 361 कार्मिकों एवं उनके परिजनों को वैक्सीन की पहली डोज लगवाई गई है। अध्यक्ष ने कहा कि वो शीघ्र ही विधायकों के साथ वर्चुअल बैठक आयोजित कर सभी को अपने-अपने क्षेत्रों में कोरोना संक्रमण रोकने के लिए जन जागरूकता अभियान चलाए जाने की अपील करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें