फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona in Uttarakhand: 505 नए संक्रमित मिले, 14 की मौत, मरीजों की संख्या 59 हजार पार

Wed, 21 Oct 2020 08:02 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
corona - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

उत्तराखंड में बीते 24 घंटे में 505 कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। वहीं, 770 संक्रमित मरीजों को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किया गया। कुल संक्रमितों का आंकड़ा 59 हजार पार कर गया है। इसमें 52632 मरीज ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में 5085 सक्रिय मरीजों का उपचार चल रहा है। 

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, बुधवार को 11687 सैंपल जांच में निगेटिव पाए गए। पहली बार प्रदेश की रिकवरी दर 89 प्रतिशत हो गई है। देहरादून जिले में सबसे अधिक 140 कोरोना मरीज मिले हैं। ऊधमसिंह नगर में 52, नैनीताल में 49, पौड़ी में 47, चमोली में 39, हरिद्वार में 37, उत्तरकाशी में 30, पिथौरागढ़ में 26, रुदप्रयाग में 25, अल्मोड़ा में 24, टिहरी में 20, बागेश्वर व चंपावत जिले में 8-8 कोरोना संक्रमित मामले मिले हैं। 


यह भी पढ़ें: Coronavirus: उत्तराखंड को एक करोड़ से ज्यादा कोरोना वैक्सीन की होगी जरूरत, टास्क फोर्स का गठन
विज्ञापन


बीते 24 घंटे में प्रदेश में 14 कोरोना मरीजों की मौत हुई है। इसमें एम्स ऋषिकेश में चार, सुशीला तिवारी मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी में चार, हिमालयन हॉस्पिटल में दो, एचएनबी बेस हॉस्पिटल श्रीनगर में तीन, जिला अस्पताल चमोली में एक मरीज की मौत हुई है। मरने वालों की कुल संख्या 960 हो गई है।

विज्ञापन

ऊखीमठ बाजार बना मिनी कंटेंटमेंट जोन, दुकानें, होटल बंद

कोरोना संक्रमित महिला की मौत के कारण ऊखीमठ तहसील मुख्यालय में प्रशासन व पुलिस ने नगर पंचायत के गांधीनगर व उदयपुर वार्ड से लगे बाजार क्षेत्र को मिनी कंटेनमेंट जोन घोषित कर सभी दुकानों को बंद करा दिया है। सभी व्यापारियों की सैंपल रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद बाजार का संचालन हो पाएगा। इधर, व्यापार संघ ने बिना पूर्व सूचना के बाजार को बंद करने के निर्णय पर रोष जताया है।

कोरोना संक्रमण के कारण दो दिन पूर्व एक महिला की मौत हुई थी। इस कारण प्रशासन ने लोगों की सुरक्षा को देखते हुए बाजार क्षेत्र को मिनी कंटेनमेंट जोन घोषित कर यहां संचालित सभी दुकानें बंद करा दी हैं। थाना प्रभारी जहांगीर अली ने बताया कि पूरे क्षेत्र में व्यापारियों व अन्य लोगों के सैंपल लिए जाएंगे।

रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद ही बाजार को खोला जाएगा। दूसरी तरफ व्यापार संघ के अध्यक्ष आनंद सिंह रावत व जिला उद्योग व्यापार मंडल के राजीव भट्ट ने प्रशासन व पुलिस पर बिना पूर्व सूचना के बाजार को बंद कराने का आरोप लगाया है।

कहा कि लॉकडाउन के कारण पहले ही व्यापार चौपट है। अब धीरे-धीरे व्यवस्था पटरी पर लौट रही थी। कहा कि इन दिनों नवरात्र व विवाह सीजन के कारण चहल-पहल बढ़ रही थी, लेकिन प्रशासन ने बाजार बंद कर दिया है। इससे व्यापारियों को आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें