फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुड़की: नायब सज्जादा नशीन समेत 180 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज, उर्स में कोरोना गाइडलाइन के उल्लंघन का आरोप

Wed, 21 Oct 2020 06:37 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पिरान कलियर (रुड़की)

सार

  • उर्स की मुख्य रस्म में कोविड-19 की गाइडलाइन के उल्लंघन का आरोप
  • दस लोग नामजद, वीडियो के आधार पर चिह्नित किए जा रहे अन्य लोग
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रुड़की के पिरान कलियर में साबिर पाक के सालाना उर्स मेहंदी डोरी की रस्म के दौरान कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन न होने पर पुलिस ने वीडियो के आधार पर नायब सज्जादा नशीन समेत दस लोगों को नामजद करते हुए 180 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। साथ ही वीडियो के आधार पर अन्य लोगों को भी चिह्नित किया जा रहा है।

विज्ञापन


दरगाह साबिर पाक के सालाना उर्स की पहली और मुख्य रस्म मेंहदी डोरी दरगाह साबिर पाक के सज्जा दानशीन अदा करते हैं। रस्म में सज्जादा नशीन के साथ उनके परिवार के लोग भी शामिल होते हैं।

रविवार को मेंहदी डोरी की रस्म अदा की गई थी। इस दौरान जमा हुई भीड़ का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस अब हरकत में आई है। पुलिस ने वीडियो के आधार पर दस नामजद सहित 180 अज्ञात लोगों के खिलाफ कोविड-19 के नियमों का उल्लंघन करने पर मुकदमा दर्ज किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू

थानाध्यक्ष जगमोहन रमोला ने बताया कि मेंहदी डोरी रस्म के दौरान कोविड-19 की गाइडलाइन का उल्लंघन करने पर नायब सज्जादा नशीन शाह अली एजाज साबरी, राशिद साबरी, यावर अली, मुराद अली, राजू फरीदी, रिहान, आसिफ, अजीम, मोनिस, शारिक सहित 180 अज्ञात लोगों के खिलाफ महामारी एक्ट में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अन्य लोगों को भी वीडियो के आधार पर चिह्नित किया जा रहा हैं।

हमारे पास 60 लोगों को साथ ले जाने की अनुमति थी। भीड़ को नियंत्रित करना दरगाह प्रशासन का काम है। हम शुरू से ही जायरीनों से कोविड-19 के नियमों का पालन करने की अपील कर रहे हैं। साबिर पाक के सालाना उर्स में कोविड-19 के नियमों का पालन किया जाएगा। 
-शाह अली एजाज साबरी, नायब सज्जादानशीन 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें