फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona in Uttarakhand: 368 नए मरीज मिले, संक्रमितों की मौत का आंकड़ा एक हजार पार

Mon, 26 Oct 2020 09:29 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • प्रदेश में सोमवार को आठ की मौत, 700 डिस्चार्ज
  • पहली बार प्रदेश की रिकवरी दर 91 प्रतिशत हुई
  • 60744 पहुंची कुल संक्रमितों की संख्या, 4080 सक्रिय मरीज
  • प्रदेश के छह जिलों में अब मात्र 57 कंटेनमेंट जोन, सितंबर में थे 450
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड में कोरोना संक्रमित मरीजों की रफ्तार धीमी हुई है, लेकिन मौत का आंकड़ा एक हजार पार हो गया है। बीते 24 घंटे में 368 नए संक्रमित मामले मिले और आठ मरीजों की मौत हुई है। इस बीच 700 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया गया। कुल संक्रमितों की संख्या 60744 और सक्रिय मरीज 4080 हो गए हैं। 

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार, सोमवार को 8398 सैंपल निगेटिव मिले हैं। देहरादून जिले में सबसे अधिक 97 कोरोना मरीज मिले। जबकि, टिहरी में 47, नैनीताल में 45, हरिद्वार में 42, ऊधमसिंह नगर में 22, चमोली में 20, पौड़ी में 19, पिथौरागढ़ में 19, रुद्रप्रयाग में 18, बागेश्वर में 13, उत्तरकाशी में 10, चंपावत में नौ व अल्मोड़ा जिले में सात कोरोना संक्रमित मिले हैं।


यह भी पढ़ें: Coronavirus in Uttarakhand : फिर बढ़ा सैंपलों का बैकलॉग, 16 हजार सैंपल लंबित
विज्ञापन


प्रदेश में आज आठ मरीजों की मौत हुई है। इसमें एम्स ऋषिकेश में चार, मैक्स हॉस्पिटल में एक, हिमालयन हॉस्पिटल में एक, सुशीला तिवारी मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी में एक, जिला अस्पताल ऊधमसिंह नगर में एक मरीज ने इलाज के दौरान दम तोड़ा है। मरने वालों की संख्या 1001 हो गई है। वहीं, ठीक होने वालों की संख्या 55188 हो गई है।

संक्रमण की रफ्तार धीमी, कंटेनमेंट जोन की बंदिशों से मिली मुक्ति

प्रदेश में कोरोना संक्रमण की रफ्तार धीमी होने से कंटेनमेंट जोन की बंदिशों से भी मुक्ति मिल रही है। एक माह के भीतर कंटेनमेंट जोन की संख्या 450 से घटकर अब 57 पर आ गई है। अनलॉक-5 में कोरोना संक्रमण थमने से थोड़ी राहत मिली है। 

अनलॉक-4 में कोरोना संक्रमित मामले तेजी से बढ़ने के कारण रोकथाम के लिए कंटेनमेंट जोन की संख्या बढ़ी थी। 28 सितंबर को प्रदेश में 450 कंटेनमेंट जोन बनाए गए थे। वहीं, वर्तमान में छह जिलों में कंटेनमेंट जोन की संख्या 57 रह गई है।

इसमें देहरादून जिले में 26, उत्तरकाशी में 14, पौड़ी में एक, हरिद्वार में पांच, नैनीताल में नौ, चंपावत में दो कंटेनमेंट जोन हैं। इनमें आवश्यक सेवाओं को छोड़कर बाकी सभी तरह की गतिविधियां प्रतिबंधित हैं। प्रभारी सचिव डॉ. पंकज कुमार पांडेय का कहना है कि कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए जिलाधिकारी को कंटेनमेंट जोन घोषित करने का अधिकार है। 

वर्तमान में पहले की तुलना में संक्रमित मामलों में कमी आई है। इससे कंटेनमेंट जोन की संख्या भी घटी है। उन्होंने कहा कि अभी कोरोना संक्रमण का खतरा कम नहीं हुआ है। लोगों को बचाव के लिए सतर्कता बरतने की जरूरत है।
विज्ञापन

पहली बार प्रदेश की रिकवरी दर 91 प्रतिशत हुई

राज्य में कोरोना काल के 224 दिनों में 55 हजार से ज्यादा संक्रमितों ने कोरोना को मात दी है। पहली बार रिकवरी दर 91 प्रतिशत पहुंच गई है। लेकिन लगातार संक्रमित मरीजों की मौतें बढ़ रही हैं। अब तक एक हजार से ज्यादा कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी है।

प्रदेश में कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। वर्तमान में रोजाना संक्रमितों की तुलना में ज्यादा मरीज ठीक होकर घर लौट रहे हैं। रिकवरी दर के ग्राफ में सुधार हो रहा है, जबकि मृत्यु दर नहीं थम रही है।

मौत की दर 1.64 प्रतिशत हो गई है। देहरादून जिले में 573, नैनीताल में 142, हरिद्वार में 121, ऊधमसिंह नगर में 91, पौड़ी में 29, अल्मोड़ा व उत्तरकाशी में नौ-नौ, बागेश्वर में आठ, चपांवत में छह, टिहरी व पिथौरागढ़ में पांच-पांच, रुद्रप्रयाग में दो, चमोली जिले में एक मरीज की मौत हुई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें