केंद्र सरकार की ओर से उत्तराखंड को 92500 कोविशील्ड वैक्सीन और मिल गई हैं। इसमें से सबसे ज्यादा 22500 वैक्सीन देहरादून जिले को मिलेंगी। इनमें 84560 वैक्सीन कोविड के बीच काम कर रहे स्वास्थ्य कर्मियों को लगेगी। 2330 वैक्सीन केंद्रीय स्वास्थ्य कर्मियों और 3100 वैक्सीन सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा को मिलेगी।
तीन दिन में कुल लक्ष्य के 5.43 प्रतिशत कर्मियों को वैक्सीन लगाई गई। वहीं बुधवार को प्रदेश में वैक्सीनेशन नहीं किया गया। केंद्र सरकार ने पहले चरण में स्वास्थ्य कर्मियों को कोविड वैक्सीन लगवाने का लक्ष्य रखा है। उत्तराखंड को 1.13 लाख कोविशील्ड वैक्सीन मिली है। जिसमें पहले चरण में करीब 50 हजार स्वास्थ्य कर्मियों को वैक्सीन लगाई जाएगी।