फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड मे कोरोना : कोविड रोकथाम को लेकर 10 मई को बड़ा फैसला लेगी सरकार - सुबोध उनियाल

Sat, 08 May 2021 01:15 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

 यह जानकारी शासकीय प्रवक्ता सुबोध उनियाल ने शनिवार को दी है।
 
विज्ञापन
शासकीय प्रवक्ता सुबोध उनियाल - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोविड रोकथाम को लेकर आगामी 10 मई को उत्तराखंड सरकार बड़ा फैसला लेगी। यह जानकारी शासकीय प्रवक्ता सुबोध उनियाल ने शनिवार को दी है।

विज्ञापन


कोरोना से टूटी सासों की डोर: अपनों ने छोड़ा तो पुलिस ने इंसानियत का रिश्ता जोड़ा, लावारिसों का कर रही अंतिम संस्कार, तस्वीरें...


बता दें कि राज्य सरकार ने देहरादून, हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जिले समेत आठ नगर निगमों के संपूर्ण क्षेत्रों में कोविड कर्फ्यू बढ़ाया था। आगामी 10 मई को ये खत्म हो रहा है।

विज्ञापन


बेकाबू हो रहे हालात: कोरोना का हॉटस्पॉट बना देहरादून, देश के टॉप-10 संक्रमित जिलों में हुआ शामिल

कोविड संक्रमण को रोकने के लिए सरकार ने पूर्ण तालाबंदी की बजाय मिनी लॉकडाउन पर भरोसा जताया था। मंत्रियों से बातचीत के बाद सरकार ने संपूर्ण देहरादून, हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जिले में कोविड कर्फ्यू का फैसला किया था। जरूरी चीजों की दुकानें भी सिर्फ दोपहर 12 बजे तक ही खुल रहीं हैं और राशन की दुकानें एक दिन छोड़कर रहीं हैं। फिलहाल चार दिन तक इस कोविड कर्फ्यू को लागू करने का फैसला किया गया है।
 

विज्ञापन

मुख्यमंत्री और मंत्रियों की बातचीत में लॉकडाउन से परहेज किया गया था

इससे पहले प्रदेश सरकार की और से छह मई की सुबह पांच बजे तक के लिए चुनिंदा क्षेत्रों में कोविड कर्फ्यू लगाया गया था। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत और मंत्रियों की बातचीत में लॉकडाउन से परहेज किया गया था, लेकिन तय किया गया था कि कोविड कर्फ्यू को और अधिक विस्तार दिया जाए और मानक सख्त किए जाएं।

सरकार ने खुद गढ़ा 'मिनी लॉकडाउन' शब्द

मुख्यमंत्री के साथ समीक्षा बैठक में अधिकारियों ने कुछ दिन पूर्व ही इस शब्द का इस्तेमाल किया था। कोविड कर्फ्यू भी इसी की देन मानी जा रही है। इसमें कंटेनमेंट जोन पर फोकस करने और लोगों के आवागमन को सीमित करने पर जोर दिया गया है। सरकार फिलहाल इसी राह पर आगे बढ़ रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें