फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus : देहरादून के मैक्स अस्पताल और ऋषिकेश एम्स में कोरोना पॉजिटिव दो मरीजों की मौत

Wed, 03 Jun 2020 11:47 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Flickr
विज्ञापन

उत्तराखंड में बुधवार को देहरादून के मैक्स अस्पताल और ऋषिकेश एम्स में कोरोना पॉजिटिव दो मरीजों की मौत हो गई। हालांकि दोनों की ही मौत कोरोना से नहीं हुई है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, मैक्स अस्पताल में भर्ती एक कोरोना पॉजिटिव मरीज की मौत का कारण दिल का दौरा पड़ना बताया जा रहा है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. बीसी रमोला ने बताया कि अस्पताल से इस संबंध में विस्तृत जानकारी मांगी गई है।

सीएमओ डॉ. रमोला ने बताया कि सीएमओ डॉ. बीसी रमोला ने बताया कि सोमवार को सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) निवासी 65 वर्षीय बुजुर्ग की तबीयत बिगड़ने पर आनन फानन में परिजन उन्हें मैक्स अस्पताल लेकर पहुंचे थे। प्राथमिक जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें हार्ट में दिक्कत बताई। जहां डॉक्टरों ने हार्ट की सर्जरी की जरूरत बताकर भर्ती कराया था। सर्जरी से पहले डॉक्टरों ने मरीज का कोविड टेस्ट के लिए सैंपल भेजा था। मंगलवार रात मरीज की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आयी।
विज्ञापन


इस बीच रात को मरीज को दिल का दौरा पड़ गया। डॉक्टरों ने मरीज को वेंटिलेटर पर रखकर बचाने की पूरी कोशिश की। लेकिन मरीज को बचाया नहीं जा सका। विभाग और अस्पताल द्वारा मामले में परिजनों को शव सौंपने आदि अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। साथ ही इस मामले में उच्च अधिकारियों को भी अवगत करा दिया गया।

विज्ञापन

अन्य बीमारियों से ग्रसित थी महिला

एम्स ऋषिकेश में भर्ती एक कोरोना पॉजिटिव महिला की बुधवार को मौत हो गई। महिला दो अन्य बीमारियों से ग्रसित थी और जांच के लिए एम्स की ओपीडी में पति के साथ आई थी। एम्स ऋषिकेश में कोरोना पॉजिटिव ये चौथी मौत है। हालांकि पिछली तीन मौतों का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया। इसके अलावा बुधवार को तीन अन्य जिलों से जांच के लिए आए आठ सैंपलों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

एम्स के वरिष्ठ जनसंपर्क अधिकारी हरीश मोहन थपलियाल ने बताया कि पुरकाजी मुजफ्फरनगर निवासी दंपति 26  एवं 25 एक जून को ओपीडी में आए थे। पत्नी को अत्यधिक एनीमिया, उल्टी एवं डायरिया की शिकायत होने पर आईसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया था। साथ ही प्रोटोकॉल के तहत महिला का कोविड टेस्ट लिया गया। बुधवार को आई रिपोर्ट पॉजिटिव है। वहीं कोविड संक्रमित 25 वर्षीय महिला की मृत्यु हो गई। जिसकी सूचना संबंधित अधिकारियों को दी गई है और महिला के पति को एम्स में भर्ती कर लिया है। इनके कांटेक्ट ट्रेसिंग के लिए जानकारी जिला सर्विलांस अधिकारी को दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें