उत्तराखंड में 10 हजार से अधिक संक्रमितों ने कोरोना को हराया है। शनिवार को 345 कोरोना मरीजों के ठीक होकर घर जाने से प्रदेश में ठीक होने वाले मरीजों का आंकड़ा 10 हजार पार हो गया है। रोजाना नए कोरोना मरीज मिलने के बावजूद भी प्रदेश की रिकवरी दर 68.80 प्रतिशत है।
वहीं, सक्रिय मरीजों की संख्या 4200 से अधिक हो गई है। प्रदेश में कोरोना काल के 161 दिन पूरे हो गए हैं। अब संक्रमितों की संख्या 14566 पहुंच गई है। बीते तीन दिनों के भीतर प्रदेेश में 1341 कोरोना मरीज मिले हैं।
यह भी पढ़ें: Coronavirus in Uttarakhand : शनिवार को राज्य में मिले 483 नए संक्रमित, तीन मरीजों की मौत
सैंपल जांच बढ़ने के साथ ही मरीजों की संख्या भी तेजी से बढ़ी है। ठीक होने वाले मरीजों की तुलना में नए संक्रमित मामले अधिक मिल रहे हैं।