ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि ग्रामीणों की जांच करने और सैनिटाइजेशन के लिए कई बार प्रशासन से मांग की गई, लेकिन उनकी मांगों को अनदेखा किया जा रहा है।
ग्रामीणों ने बताया कि न गांव में कोई सुरक्षा किट वितरित की गई है और न ही बुजुर्गों के टीकाकरण के लिए कोई कैंप लगाया गया है। ग्रामीणों ने मांग करते हुए कहा कि गांव में सुरक्षा किट का वितरण करने के साथ ही सैनिटाइजेशन किया जाए। इससे ग्रामीणों को कुछ राहत मिल सके।
गांव के सभी लोग एक ही स्रोत से पानी पी रहे हैं
पुरोहितवाला में बीते कुछ दिनों से पेयजल संकट भी बना हुआ है। इससे ग्रामीणों की समस्या दोगुनी हो गई है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव के सभी लोग एक ही स्रोत से पानी पी रहे हैं। ऐसे में संक्रमण फैलने का खतरा और अधिक बढ़ गया है। जगह-जगह पानी लीक होने से नलों में पानी नहीं आ रहा है। शिकायत के बाद भी विभाग की ओर से पानी की समस्या को दूर नहीं किया जा रहा है।