फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड : ब्लैक फंगस से लड़ने को राज्य में केवल 430 एम्फोटेरिसन इंजेक्शन, इसमें से 261 का हो चुका इस्तेमाल

Thu, 27 May 2021 09:04 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

देहरादून, ऊधमसिंह नगर और नैनीताल जिले में ब्लैक फंगस के मामले बढ़ रहे हैं। अब तक 148 मरीजों में ब्लैक फंगस की पुष्टि हो चुकी है। जबकि 12 मरीजों की मौत हुई है। 
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण के साथ ब्लैक फंगस के मामले लगातार बढ़ रहे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में कोरोना संक्रमण के साथ ब्लैक फंगस के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। लेकिन ब्लैक फंगस से पीड़ित मरीजों के इलाज में इंजेक्शन की कमी है। केंद्र से कोटे के हिसाब से प्रदेश को अब तक मात्र 430 एम्फोटेरिसन इंजेक्शन ही मिले हैं। इसमें 261 इंजेक्शन का इस्तेमाल हो चुका है। रुद्रपुर की फार्मा कंपनी से प्रदेश को 15 हजार इंजेक्शन मिलने की उम्मीद है। 

विज्ञापन


कोरोना संक्रमण: चीन सीमा से लगे धारचूला में भी कोरोना का कहर, 249 लोग संक्रमित, सात की हो चुकी मौत

प्रदेश के देहरादून, ऊधमसिंह नगर और नैनीताल जिले में ब्लैक फंगस के मामले बढ़ रहे हैं। अब तक 148 मरीजों में ब्लैक फंगस की पुष्टि हो चुकी है। जबकि 12 मरीजों की मौत हुई है। ब्लैक फंगस के इलाज के लिए एम्स ऋषिकेश प्रदेश का सबसे बड़ा केंद्र है। यहां पर सबसे ज्यादा मरीज उपचार के लिए भर्ती हैं।
विज्ञापन


उत्तराखंड : वैक्सीन आयात करने के प्रयासों को झटका, ग्लोबल टेंडर में एक भी कंपनी नहीं आई

अब सरकार ने ब्लैक फंगस इलाज के लिए 12 डेडिकेटेड कोविड अस्पतालों को अधिकृत किया है। जिससे दवाईयों व इलाज का बेहतर प्रबंध हो सके। सरकार का मानना है कि सभी अस्पतालों में सुविधाएं देना संभव नहीं है।

Trending Videos
विज्ञापन

अस्पतालों को इलाज के अधिकृत किया

जिन अस्पतालों में सभी तरह की सुविधा और मल्टी स्पेशलिटी है, उन अस्पतालों को इलाज के अधिकृत किया गया। इसके अलावा यदि कोई अस्पताल ब्लैक फंगस के मरीजों का उपचार करता है तो उसे सरकार सहयोग नहीं करेगी।

केंद्र सरकार से प्रदेश को 170 लाइफोसोमन मिली थी। इसमें 90 का इस्तेमाल किया गया। इसके अलावा 430 एम्फोटेरिसन में से 261 इस्तेमाल हो चुकीं हैं। रुद्रपुर फार्मा कंपनी को सरकार ने 15 हजार इंजेक्शन का आर्डर दिया है। 27 मई को इंजेक्शन मिलने की उम्मीद है। इसके साथ सात हजार इंजेक्शन का आर्डर दिया है। कुछ दिनों के बाद ये इंजेक्शन मिल जाएंगे। लाइफोसोमन के लिए सरकार छह कंपनियों से संपर्क कर रही है। 

प्रदेश में ब्लैक फंगस के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। दवाईयों और इलाज का बेहतर ढंग से प्रबंध करने के लिए 12 कोविड अस्पतालों को अधिकृत किया गया है। आने वाले एक-दो दिनों में प्रदेश को एम्फोटेरिसन इंजेक्शन पर्याप्त मात्रा में मिल जाएंगे। रुद्रपुर की फार्मा कंपनी से गुरुवार को 15 हजार इंजेक्शन मिलेंगे। दूसरे लॉट में सात हजार इंजेक्शन की अनुमति केंद्र से मिल चुकी है।
-डॉ. पंकज कुमार पांडेय, सचिव स्वास्थ्य
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें