फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus in Uttarakhand: इन चार जिलों में मिले 76 प्रतिशत कोरोना संक्रमित मरीज

Wed, 05 Aug 2020 10:53 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण का ग्राफ लगातार आगे बढ़ रहा है। कोरोना काल के 143 दिन के भीतर प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या आठ हजार से अधिक पहुंच गई है। कुल संक्रमितों में 76 प्रतिशत सिर्फ चार मैदानी जिलों में मिले हैं। वहीं, 24 प्रतिशत संक्रमित नौ पर्वतीय जिलों में मिले हैं।

विज्ञापन


प्रदेश में कोरोना का पहला संक्रमित मामला देहरादून में मिला था। इसके बाद कोरोना संक्रमण मैदान से लेकर पहाड़ों तक जा पहुंचा। अब तक मिले आठ हजार से ज्यादा मामलों में से 76 प्रतिशत सिर्फ देहरादून, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर और नैनीताल जिले में ही मिले हैं।

यह भी पढ़ें: Coronavirus in Uttarakhand: राष्ट्रीय औसत से छह प्रतिशत कम है उत्तराखंड में सैंपल जांच की दर
विज्ञापन


देहरादून जिले में अब तक 1823, हरिद्वार में 1610, नैनीताल में 1389 और ऊधमसिंह नगर में 1356 कोरोना मरीज मिले हैं।

विज्ञापन

मृत्यु दर में देहरादून सबसे आगे

मरीजों की संख्या के साथ ही मृत्यु दर में देहरादून सबसे आगे है। प्रदेश में अब तक 95 कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी है, इनमें से 52 की मौत अकेले देहरादून जिले में हुई है। जबकि नैनीताल जिले में 20 की मौत हो चुकी है। चमोली और पिथौरागढ़ जिले में अभी तक एक भी संक्रमित की मौत नहीं हुई है।

रुद्रप्रयाग और चमोली में सबसे कम संक्रमित
पर्वतीय जिलों में रुद्रप्रयाग और चमोली जिले में अब तक सबसे कम कोरोना संक्रमित मिले हैं। रुद्रप्रयाग जिले में मिले 81 मरीजों में से 68 ठीक हो चुके हैं। वहीं, चमोली जिले में मिले 98 संक्रमितों में से 82 ठीक हो चुके हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें