चिकित्सा एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग में स्टाफ नर्स के पदों पर सीधी भर्ती के लिए 18 अप्रैल को होने वाली भर्ती परीक्षा को स्थगित कर दिया गया है। उत्तराखंड प्राविधिक शिक्षा परिषद के संयुक्त सचिव डा मुकेश पांडेय की ओर से इस संबंध में निर्देश जारी किया गया है।
संयुक्त सचिव की ओर से जारी निर्देश में कहा गया है कि परीक्षा देहरादून एवं हल्द्वानी के 27 परीक्षा केंद्रों में आयोजित होनी थी। सुबह दस बजे से दोपहर एक बजे तक होने वाली परीक्षा के लिए विभिन्न केंद्रों पर परिषद प्रतिनिधि नियुक्त किए गए थे,लेकिन परीक्षा को अपरिहार्य कारणों से अगले आदेशों तक के लिए स्थगित कर दिया गया है।