कोरोना संक्रमण के मामलों में देहरादून जिला पहले नबंर पर आ गया है। दून के बाद ऊधमसिंह नगर जिला प्रदेश में दूसरे स्थान पर पहुंच गया है। लगातार कोरोना मामले मिलने से ऊधमसिंह नगर ने नैनीताल, टिहरी, हरिद्वार जिले को पीछे छोड़ दिया है।
विज्ञापन
ऊधमसिंह नगर जिले में कोरोना संक्रमित मामले 671 पहुंच गए हैं। इसमें 306 मरीज ठीक हो चुके हैं। पिछले एक सप्ताह से ऊधमसिंह नगर जिले में लगातार संक्रमित मामले बढ़ रहे हैं।
देहरादून के बाद प्रदेश में संक्रमण में ऊधमसिंह नगर दूसरे स्थान पर है। जबकि नैनीताल जिला तीसरे स्थान पर है। देहरादून में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा एक हजार पार करने वाला है।