फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड में कोरोना: 24 घंटे में मिले नौ नए मरीज, 174 हुई कुल संक्रमितों की संख्या

Fri, 10 Dec 2021 02:43 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

प्रदेश में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 344411 हो गई है। इनमें से 330650 लोग ठीक हो चुके हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड में बीते 24 घंटे में नौ नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं, किसी मरीज की मौत नहीं हुई है। गुरुवार को 26 मरीजों को ठीक होने के बाद घर भेजा गया। सक्रिय मरीजों की संख्या 174 हो गई है।

केवल पांच जिलों में मिले संक्रमित

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, गुरुवार को केवल पांच जिलों में संक्रमित मरीज मिले हैं। देहरादून में पांच और नैनीताल, पौड़ी, रुद्रप्रयाग व उत्तरकाशी जिले एक-एक संक्रमित मिला है।

संक्रमण दर 0.06 प्रतिशत पहुंची

प्रदेश में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 344411 हो गई है। इनमें से 330650 लोग ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना के चलते अब तक कुल 7411 लोगों की जान जा चुकी है। प्रदेश की रिकवरी दर 96.00 प्रतिशत और संक्रमण दर 0.06 प्रतिशत दर्ज की गई है।

विज्ञापन


ओमिक्रॉन को लेकर चिंता: अब टीका प्रमाण पत्र दिखाने पर ही मिलेगी नेपाल सीमा से भारत में एंट्री 

हरिद्वार में 580 श्रद्धालुओं ने लगाई कोविड वैक्सीन 

पिरामल स्वास्थ्य संस्था के तत्वाधान में मंसा देवी मंदिर में वैक्सीनेशन कैप का आयोजन हुआ। कैंप में 580 श्रद्धालुओं को कोविड वैक्सीन लगाई गई। जिला कार्यक्रम अधिकारी अमित सिंह ने कहा कि कोरोना के नए वैरिएंट से सुरक्षा पाने के लिए वैक्सीनेशन अभियान का पूरा होना जरूरी है। प्रत्येक नागरिक को दोनों टीके अवश्य लगवाने चाहिए। कोरोना के खतरे को कम करने के लिए सभी की सहभागिता टीकाकरण अभियान में होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि धर्मनगरी आस्था का केंद्र बिन्दु है। देशभर से श्रद्धालु मंसा देवी मंदिर में पहुंचते हैं। ऐसे में जिन लोगों को टीका नहीं लग पाया है। उन्हें कैंप में टीका लगाया जा रहा है।

कोरोना से बचाव के लिए मुंह पर मास्क व उचित दूरी का पालन करने की अपील भी श्रद्धालुओं से की। जिला प्रशिक्षण अधिकारी विवेक तिवारी एवं कोविड वैक्सीनेशन इंचार्ज डा.कोमल ने कहा कि टीका कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए सशक्त माध्यम है। सरकार के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए संक्रमण की इस लड़ाई में सभी को सहयोग करना चाहिए। इस दौरान 580 श्रद्धालु भक्तों को टीके लगाए गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें