फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड में कोरोना: प्रदेश में 18 नए संक्रमण के मामले आए सामने, 51 हुए ठीक, 217 सक्रिय मरीजों का चल रहा इलाज

Sun, 27 Mar 2022 08:53 AM IST
रेनू सकलानी न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

देहरादून जिले में पांच, अल्मोड़ा में पांच, हरिद्वार में तीन, चंपावत में दो, बागेश्वर, ऊधमसिंह नगर, टिहरी जिले में एक-एक संक्रमित मिले हैं। जबकि किसी कोरोना मरीज के दम तोड़ने की खबर नहीं है। 
विज्ञापन
कोरोना वायरस - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में बीते 24 घंटे के भीतर 18  नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। जबकि 51 संक्रमिक ठीक हुए हैं। 217 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है। तीसरी लहर में कुल संक्रमितों की संख्या 92077 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक शनिवार को 5544 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है।

विज्ञापन


सात जिलों में कुल 18 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। देहरादून जिले में पांच, अल्मोड़ा में पांच, हरिद्वार में तीन, चंपावत में दो, बागेश्वर, ऊधमसिंह नगर, टिहरी जिले में एक-एक संक्रमित मिले हैं। कोरोना मरीजों की कोई मौत नहीं हुई है। 51 मरीज ठीक हुए हैं। इन्हें मिला कर 88375 संक्रमित स्वस्थ हो चुके हैं।

ये भी पढ़ें...हरक सिंह के दिल में अभी भी भाजपा: इस बोर्ड को देखकर हो रही चर्चा, पूर्व कैबिनेट मंत्री का पार्टी से प्यार नहीं हुआ है खत्म
विज्ञापन
विज्ञापन


संक्रमितों की तुलना में ठीक होने वालों की संख्या अधिक होने से सक्रिय मामले लगातार कम हो रहे हैं। वर्तमान में 217 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है। इसमें अधिकतर संक्रमित होम आईसोलेशन में हैं। प्रदेश की रिकवरी दर 95.98 प्रतिशत और संक्रमण दर 0.32 प्रतिशत दर्ज की गई है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें