फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड में कोरोना: प्रदेश में 14 नए संक्रमण के मामले आए सामने, एक मरीज ने तोड़ा दम

Sat, 26 Mar 2022 09:21 AM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में भर्ती एक कोरोना संक्रमित मरीज की मौत हो गई। 20 मरीजों के ठीक होने के बाद प्रदेश में अब 290 एक्टिव केस रह गए हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 14 नए संक्रमित मिले हैं जबकि एक कोरोना संक्रमित मरीज की मृत्यु हो गई। 20 मरीजों के ठीक होने के साथ ही प्रदेश में अब कोविड के 290 एक्टिव केस रह गए हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी सूचना के मुताबिक, बुधवार को सामने आए 14 नए मामलों में देहरादून में छह, चमोली व चंपावत में एक-एक, हरिद्वार, नैनीताल व पौड़ी में दो-दो मामले शामिल हैं।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...2024 आम चुनाव की तैयारी : देवभूमि से भाजपा ने भरी हिंदुत्व की हुंकार, धामी के शपथ ग्रहण से दिए सियासी संदेश
विज्ञापन


अल्मोड़ा, बागेश्वर, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, टिहरी, ऊधमसिंह नगर और उत्तरकाशी में पिछले 24 घंटे में कोरोना का कोई नया मामला सामने नहीं आया है। वहीं, बुधवार को श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में भर्ती एक कोरोना संक्रमित मरीज की मौत हो गई। 20 मरीजों के ठीक होने के बाद प्रदेश में अब 290 एक्टिव केस बाकी रह गए हैं। वहीं, बुधवार को प्रदेश में 23 हजार 766 लोगों ने कोरोना वैक्सीन ली।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें