फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड में कोरोना: बीते 24 घंटे में 103 संक्रमण के मामले आए सामने, तीन मरीजों की मौत

Mon, 21 Feb 2022 06:58 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

पिथौरागढ़ में एक भी संक्रमण का मामला सामने नहीं आया है। जबकि सबसे ज्यादा मामले देहरादून, हरिद्वार और नैनीताल में आए हैं। 
विज्ञापन
कोरोना वायरस - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में कोविड संक्रमण घटा है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से सोमवार को मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश पिछले 24 घंटे में 103 नए केस आए हैं। जबकि तीन मरीजों की मौत हुई है। 626 संक्रमित ठीक हुए है। 1069 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है। तीसरी लहर में संक्रमितों की संख्या 90236 हो गई है। 

विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक पिछले 24 घंटों में 7813 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। 13 जिलों में 103 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। इनमें देहरादून जिले में 32, हरिद्वार में 17, चमोली में 01, पौड़ी में 15, उत्तरकाशी में 01, टिहरी में 01, नैनीताल में 17, चंपावत में 01, ऊधमसिंह नगर में 13, रुद्रप्रयाग 01, अल्मोड़ा 02 व बागेश्वर में 02 संक्रमित मिले हैं। पिथौरागढ़ में एक भी संक्रमण का मामला सामने नहीं आया है। जबकि सबसे ज्यादा मामले देहरादून, हरिद्वार और नैनीताल में आए हैं। 

1069  सक्रिय मरीजों का अस्पतालों और होम आइसोलेशन में इलाज चल रहा
प्रदेश में तीन कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है। तीनों ने देहरादून में ही दम तोड़ा। दून मेडिकल कॉलेज, हिमालयन अस्पताल और प्रेमसुख अस्पताल में संक्रमितों की मौत हुई है। कुल 10110 सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे। जिनमें से 7813 सैंपल निगेटिव मिले। 
विज्ञापन


अब संक्रमितों की तुलना में अधिक मरीज ठीक होने से सक्रिय मामले लगातार घट रहे हैं। वर्तमान में 1069 सक्रिय मरीजों का अस्पतालों और होम आइसोलेशन में इलाज चल रहा है। प्रदेश की रिकवरी दर 95.35 प्रतिशत और सैंपल जांच के आधार संक्रमण दर 1.30 प्रतिशत दर्ज की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें