फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Crime news: 18 साल से फरार डकैत एसटीएफ के हत्थे चढ़ा, पांच साथी पहले ही गिरफ्तार, एक मुठभेड़ मारा जा चुका

Mon, 21 Feb 2022 06:39 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

वर्ष 2004 में मंगलौर हरिद्वार में आरोपी शकील सहित सात बदमाश एक परिवार को बंधक बनाकर लाखों के जेवर और नकदी लूटकर भाग गए थे। 
विज्ञापन
आरोपी शकील - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मंगलौर (हरिद्वार) में डकैती को अंजाम देने वाला 10 हजार का इनामी 18 साल बाद एसटीएफ के हत्थे चढ़ा है। उसके पांच साथियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है, जबकि एक साथी पुलिस मुठभेड़ में मारा जा चुका है। आरोपी शकील को एसटीएफ ने न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन

 
एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह ने बताया कि वर्ष 2004 में सजर निवासी मंगलौर के घर बदमाशों ने धावा बोला था। सात बदमाशों ने परिवार को बंधक बनाकर लाखों के जेवर और नकदी लूट लिए थे। मंगलौर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ डकैती का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। इस बीच पांच बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि उसी दौरान एक बदमाश पुलिस की गोली से मारा जा चुका था।

मुजफ्फरनगर में भी कई घटनाओं को अंजाम दिया
जांच में पता चला था कि इस डकैती में शकील उर्फ पहलवान निवासी शाहपुर, मुजफ्फरनगर का हाथ है। वही इस डकैती का मास्टरमाइंड बताया जा रहा था। पुलिस ने उसे ढूंढने की कोशिश की, लेकिन उसके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं मिली। इस बीच पता चला कि उसने मुजफ्फरनगर में भी कई घटनाओं को अंजाम दिया है। एसटीएफ ने अब उसकी तलाश शुरू की तो सोमवार सुबह आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। उसे हरिद्वार कोर्ट में पेश किया गया, जहां से पहलवान को जेल भेज दिया गया है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand:  पत्नी नहीं आई तो शहर को आग लगाने निकल पड़ा सिरफिरा, पुलिस हिरासत में बोला, 'जला दूंगा देहरादून'
विज्ञापन


पिछलेे साल लगी थी गोली 
आरोपी पहलवान के खिलाफ जानसठ (मुजफ्फरनगर) में भी एक डकैती का मुकदमा दर्ज है। उसके खिलाफ दिल्ली, पश्चिमी यूपी के कई थानों में आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमे दर्ज हैं। पिछले साल उसकी मुजफ्फरनगर पुलिस से मुठभेड़ हुई थी, जिसमें उसके एक पैर में गोली लगी थी। साथ ही ज्यादातर घटनाओं में शामिल रहा नौशाद उर्फ छोटा 22 मार्च 2005 को मेरठ पुलिस की गोली का शिकार बन गया था। कई जिलों की पुलिस आरोपी पहलवान की तलाश कर रही थी। पहलवान के घर की वर्ष 2008 में कुुर्की भी हो चुकी है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें