फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: बीते 24 घंटे में मिले कोरोना के 3295 नए मरीज, चार की मौत, सक्रिय मरीजों का आंकड़ा 18 हजार पार

Mon, 17 Jan 2022 06:40 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

प्रदेश की रिकवरी दर 91.07 प्रतिशत और सैंपल जांच के आधार पर संक्रमण दर 8.42 प्रतिशत पहुंच गई है।
विज्ञापन
भारत में कोरोना के मामले - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड में सोमवार को 3295 नए मामले सामने आए हैं। वहीं चार लोगों की मौत भी हुई है। पिछले 24 घंटे में 2067 मरीज स्वस्थ हुए हैं। इन्हें मिलाकर 339932 मरीजों ने संक्रमण को मात दी है। वर्तमान में 18196 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है। प्रदेश की रिकवरी दर 91.07 प्रतिशत और सैंपल जांच के आधार पर संक्रमण दर 8.42 प्रतिशत पहुंच गई है।

विज्ञापन


देहरादून जिले में सबसे ज्यादा 987 संक्रमित मिले हैं। नैनीताल में 546, हरिद्वार में 352, ऊधमसिंह नगर में 568, चंपावत में 45, पौड़ी में 289, अल्मोड़ा में 111, टिहरी में 65, पिथौरागढ़ में 60, बागेश्वर में 39, चमोली में 137, रुद्रप्रयाग में 53 और उत्तरकाशी जिले में 43 संक्रमित मिले हैं।

उत्तराखंड: राज्य में हर दूसरे संक्रमित में ओमिक्रॉन के लक्षण, 85 सैंपलों में नया वैरिएंट मिला
विज्ञापन


बिड़ला और चौरास परिसर की सैमेस्टर परीक्षाएं स्थगित 
छात्रों की मांग के आगे झुकते हुए एचएनबी गढ़वाल केंद्रीय विवि प्रशासन ने चौरास व बिड़ला परिसर में मंगलवार से शुरू होने वाली समस्त सैमेस्टर परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं। अब नया परीक्षा कार्यक्रम परीक्षा शुरू होने से 15 दिन पूर्व घोषित किया जाएगा। 

बीटेक एवं बीफार्मा के छात्रों की मांग पर गढ़वाल विवि पूर्व में परीक्षाएं स्थगित कर चुका है। ऐसे में अन्य पाठ्यक्रमों के छात्र-छात्राएं भी विभिन्न छात्र संगठनों की अगुवाई में परीक्षा स्थगित करने की मांग के लिए विवि मुख्यालय पहुंचे। यहां प्रशासनिक भवन का गेट बंद होने पर वह कुलपति सचिवालय के गेट के आगे धरने पर बैठ गए। छात्रों ने प्रदर्शन करते हुए कहा कि कोरोना संक्रमण के चलते छात्र-छात्राओं भय का माहौल बना हुआ है।

 

साथ ही कई छात्र-छात्राएं भी कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं। ऐसे में परीक्षाओं का आयोजन खतरे से खाली नहीं है।  इसके बावजूद मंगलवार से जबरदस्ती परीक्षाएं आयोजित करने पर तुला है। उन्होंने कहा कि अधिकांश कक्षाओं में अभी सिलेबस पूरा नहीं हुआ है। माहौल को देखते हुए विवि को परीक्षाएं स्थगित करनी चाहिए। 

मौके पर पहुंचे विवि के प्रति कुलपति प्रो. आरसी भट्ट और परीक्षा नियंत्रक प्रो. अरूण सिंह रावत ने छात्रों से धरना समाप्त करने की अपील की। उन्होंने कहा कि विवि इस संबंध में सकारात्मक निर्णय लेगा। कुछ देर बाद परीक्षा नियंत्रक प्रो. रावत ने बिड़ला एवं चौरास परिसर में अग्रिम आदेशों तक समस्त सैमेस्टर की परीक्षा स्थगित करने का आदेश जारी कर दिया।

विज्ञापन

चुनाव से पहले ही 50 से अधिक अधिकारी-कर्मचारी संक्रमित

विधानसभा चुनाव से पहले ही निर्वाचन ड्यूटी में लगाए गए तमाम विभागों के अधिकारी-कर्मचारी कोरोना संक्रमित होने लगे हैं। संक्रमित अधिकारी और कर्मचारी जिला निर्वाचन कार्यालय की ओर से होने वाले प्रशिक्षण कार्यक्रमों में शामिल नहीं हो पा रहे हैं।

जिला निर्वाचन अधिकारी/ जिलाधिकारी डॉ. आर राजेश कुमार ने ऐसे अधिकारियों, कर्मचारियों से उनके कोरोना संक्रमित होने के संबंध में रिपोर्ट तलब की है। साथ ही स्पष्टीकरण भी मांगा है। स्पष्टीकरण नहीं देने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जिला निर्वाचन कार्यालय की ओर से प्रशिक्षण का दौर शुरू हो गया है। प्रशिक्षण कार्यक्रमों से तमाम विभागों के अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित हो रहे हैं। एक दिन पूर्व आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम से 50 अधिकारी-कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। जब इन अधिकारियों, कर्मचारियों से जानकारी जुटाई गई तो उन्होंने बताया कि वे कोरोना संक्रमित हैं। लिहाजा वे प्रशिक्षण में शामिल नहीं हो सकते हैं।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने मामले को गंभीरता से लेते हैं ऐसे सभी कोरोना संक्रमित अधिकारियों-कर्मचारियों से आरटीपीसीआर रिपोर्टर उपलब्ध कराने को कहा। यदि आरटीपीसीआर रिपोर्ट प्रस्तुत नहीं कर पाए तो उनके खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। जिलाधिकारी ने प्रशिक्षण दे रहे अधिकारियों से कहा है कि वे सुनिश्चित कराएं कि प्रशिक्षण कार्यक्रमों में शत-प्रतिशत अधिकारी-कर्मचारी शामिल हों। अनुपस्थित अधिकारियों-कर्मचारियों की सूची मुहैया कराई जाए ताकि उनके खिलाफ जनप्रतिनिधित्व कानूनों के तहत कार्रवाई भी जा सके। 

जिला अस्पताल में पर्ची बनाने वाला कर्मी निकला कोरोना पॉजिटिव
जिला अस्पताल गोपेश्वर की ओपीडी में पर्ची काटने वाले (पंजीकरण करने वाला) स्वास्थ्य कर्मी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव निकलने पर स्वास्थ्य जांच के लिए पहुंचे लोगों में हड़कंप मच गया। स्वास्थ्य कर्मी सुबह से करीब 200 लोगों की पर्चियां काट चुका था। रिपोर्ट पॉजिटिव मिलने के बाद अस्पताल प्रशासन की ओर से ओपीडी को खाली करवाया गया। सीएमओ डा. एसपी कुड़ियाल ने बताया कि मंगलवार को सभी अस्पताल कर्मियों की सैंपलिंग की जाएगी।

सोमवार को विभिन्न गांवों से ग्रामीण स्वास्थ्य जांच के लिए जिला अस्पताल पहुंचे थे। अस्पताल की ओपीडी में पर्ची बनाने वाले स्वास्थ्य कर्मी की तबीयत बिगड़ने पर उसकी कोरोना की एंटिजन जांच की गई, जिसमें उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई, जबकि इससे पूर्व वह करीब 200 तक पर्चियां बना चुका था। कर्मी की रिपोर्ट पॉजिटिव आने की सूचना पर ओपीडी में मौजूद लोग एक-एक कर खिसकने लगे। अस्पताल प्रशासन ने भी लोगों को एहतियात बरतने और सामाजिक दूरी बनाए रखने की हिदायत दी। सीएमओ डा. एसपी कुड़ियाल ने बताया कि पर्ची काटने के लिए दूसरे कर्मी की व्यवस्था की गई है। मंगलवार को अस्पताल कर्मियों की सैंपलिंग की जाएगी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें