फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड में कोरोना: शुक्रवार को मिले 10 नए संक्रमित, बढ़कर 179 हुई सक्रिय मरीजों की संख्या

Fri, 15 Oct 2021 09:30 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

Corona Cases in Uttarakhand Today: शुक्रवार को प्रदेश के आठ जिलों अल्मोड़ा, बागेश्वर, हरिद्वार, नैनीताल, पिथौरागढ़, टिहरी ,ऊधमसिंह नगर और उत्तरकाशी में एक भी संक्रमित मरीज नहीं मिला है।
विज्ञापन
कोरोना वायरस की जांच (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड में बीते 24 घंटे में 10 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं, एक भी मरीज की मौत नहीं हुई है। जबकि पांच मरीजों को ठीक होने के बाद घर भेजा गया। सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 179 पहुंच गई है। जबकि गुरुवार को प्रदेश में 175 सक्रिय मरीज थे। 

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, शुक्रवार को 11709 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। आठ जिलों अल्मोड़ा, बागेश्वर, हरिद्वार, नैनीताल, पिथौरागढ़, टिहरी ,ऊधमसिंह नगर और उत्तरकाशी में एक भी संक्रमित मरीज नहीं मिला है। वहीं, चमोली व रुद्रप्रयाग में एक-एक, चंपावत में दो, देहरादून और पौड़ी में तीन-तीन,  संक्रमित मिले हैं। 

उत्तराखंड में कोरोना: वैक्सीन की कमी नहीं, लेकिन संक्रमण की तरह घट रही कोविड टीकाकरण की रफ्तार
विज्ञापन


संक्रमण दर 0.09 प्रतिशत पहुंची
प्रदेश में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 343739 हो गई है। इनमें से 330041 लोग ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना के चलते अब तक कुल 7397 लोगों की जान जा चुकी है। प्रदेश की रिकवरी दर 96.01 प्रतिशत और संक्रमण दर 0.09 प्रतिशत दर्ज की गई है। 

विज्ञापन

कोरोना से जान गंवाने वालों के परिजनों को जल्द मिलेगा मुआवजा 

कोरोना से मरने वालों के परिजनों को मुआवजा देने के लिए जल्द ही तहसील और जिला स्तर पर आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो सकती है। प्रदेश सरकार के फैसले पर शासन स्तर पर परिजनों को मुआवजा वितरित करने की कवायद चल रही है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से सभी जिलों को संबंधित दिशानिर्देश जारी किए जाएंगे। 

प्रदेश सरकार कोरोना से जान गंवाने वालों के परिजनों को 50 हजार मुआवजा देने का निर्णय लिया है। प्रत्येक मृतक परिवार को यह राशि आपदा मोचन निधि से दी जाएगी। मुआवजा राशि पाने के लिए आवेदन फार्म समेत अन्य नियमों को लेकर शासन स्तर से जिलों को दिशानिर्देश जारी किए जाएंगे। इसके आधार पर परिजनों को मुआवजा राशि वितरित की जाएगी।

हालांकि, सरकार ने यह तय कर दिया कि आवेदन करने के लिए 30 दिन के भीतर परिजनों को डीबीटी के माध्यम से मुआवजा राशि दी जाएगी। आवेदन फार्म भरने की व्यवस्था तहसील व जिला मुख्यालयों में होगी। 

सचिव स्वास्थ्य डॉ. पंकज कुमार पांडेय का कहना है कि सरकार ने कोरोना मृतकों के परिजनों को 50 हजार रुपये मुआवजा देने का फैसला है। मुआवजा वितरित करने के लिए शासनादेश शीघ्र ही जारी किए जाएंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें