फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड में कोरोना: प्रदेश में 29 नए संक्रमित, 53 हुए ठीक, सक्रिय मामले घट कर 328 पहुंचे 

Wed, 16 Mar 2022 09:38 AM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

राज्य में अब कोरोना संक्रमण की रफ्तार धीमी हो गई है। संक्रमितों के साथ ही कोरोना मरीजों की मौतें थम गई है। जिससे स्वास्थ्य महकमे ने थोड़ी राहत ली है।
विज्ञापन
मिले 9 नए कोरोना वायरस - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड में 29 नए संक्रमित मिले हैं। जबकि 53 मरीज ठीक हुए हैं। सक्रिय मामले भी घट कर 328 पर आ गए हैं। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक मंगलवार को 5377 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। जबकि छह जिलों में 29 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए।
विज्ञापन


देहरादून जिले में 15, हरिद्वार में छह, अल्मोड़ा में तीन, पौड़ी व ऊधमसिंह नगर में दो-दो, टिहरी जिले में एक संक्रमित मिला है। सात जिलों में कोई नया संक्रमित नहीं मिला है। तीसरी लहर में कुल संक्रमितों की संख्या 91866 हो गई है।  संक्रमितों के साथ ही कोरोना मरीजों की मौतें थम गई है। जिससे स्वास्थ्य महकमे ने थोड़ी राहत ली है।

ये भी पढ़ें...उत्तराखंड: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने दिया इस्तीफा, कहा- चुनाव परिणाम के दिन ही छोड़ना चाहता था पद

संक्रमितों की तुलना में 53 मरीज ठीक हुए हैं। इन्हें मिला कर 88058 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। सक्रिय मामले लगातार कम हो रहे हैं। वर्तमान में 328 संक्रमितों का इलाज चल रहा है। इसमें अधिकतर संक्रमित होम आईसोलेशन में रह कर उपचार ले रहे हैं। प्रदेश में कोरोना की रिकवरी दर 95.85 प्रतिशत और सैंपल जांच के आधार पर संक्रमण दर 0.54 प्रतिशत दर्ज की गई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें