कोरोना संकट से जूझ रहे प्रदेशवासियों के लिए राहत की खबर है। 15 सप्ताह बाद अब संक्रमण के मामलों में कमी आई है। वहीं, रिकवरी दर में भी सुधार हो रहा है। 14वें सप्ताह की तुलना में 15वें सप्ताह में 24 प्रतिशत रिकवरी बढ़ी है।
प्रदेश में कोरोना संक्रमण का पहला मामला 15 मार्च को मिला था। तब से इसके इलाज और संक्रमण को रोकने के तमाम कदम उठाए गए हैं। 21 से 27 जून तक प्रदेश में 10299 सैंपल की जांच की गई।
जिनमें 490 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं जबकि 462 संक्रमित मरीज ठीक होने के बाद घर भेजे गए। प्रदेश में अब तक लगभग 58 हजार सैंपल की जांच की गई। इनमें 2800 से अधिक पॉजिटिव मिले हैं। जिनमें से 1912 संक्रमित मरीज ठीक हो चुके हैं।
कोरोना के आंकड़ों का अध्ययन कर रहे सोशल डेवलपमेंट फॉर कम्यूनिटी फाउंडेशन के संस्थापक अनूप नौटियाल का कहना है कि 15वें सप्ताह में सैपलिंग, टेस्टिंग, पॉजिटिव मामले और रिकवरी दर में सुधार हुआ है।