साथ ही काश्तकारों को स्प्रे मशीनें उपलब्ध कराई गई हैं, जिन काश्तकारों के पास स्प्रे मशीन नहीं है, वे विभाग से अनुदान पर स्प्रे मशीनें खरीद सकते हैं। उन्होंने टिड्डी दल का हमला होने पर काश्तकारों को ध्वनि विस्तार यंत्रों ढोल, डीजे, मोटरसाइकिल के साइलेंसर, थाली, कनस्तर आदि बजाने और पटाखे फोड़ने की सलाह दी।
अधिकारियों का कहना है कि जिन काश्तकारों के पास ट्रैक्टर चालित मशीनें हैं, वे मशीनों को तैयार रखें और खाली खेत में पानी भरकर रखें। बताया जा रहा है कि इन उपायों से टिड्डी दल भाग जाता है।