फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: गृहणियों ने भी कोरोना योद्धा के रूप में निभाई भूमिका- ऋतु खंडूड़ी

Wed, 06 Oct 2021 11:20 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

एंटी कोरोना टास्ट फोर्स की ओर से आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि विधायक खंडूड़ी ने कहा कि कोरोना काल में गृहणियों ने भी कोरोना योद्धा के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। 
विज्ञापन
कार्यक्रम में गृहणियों को किया सम्मानित - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष, यमकेश्वर विधायक एवं एंटी कोरोना टास्क फोर्स की राष्ट्रीय अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने कहा कि कोरोना काल में गृहणियों ने भी कोरोना योद्धा के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। गृहणियों ने साहस दिखाते हुए कोरोना योद्धाओं का सहयोग किया। इसलिए वह भी कोरोना योद्धा ही हैं।

विज्ञापन


धर्मपुर स्थित एक रेस्टोरेंट में बुधवार देर शाम एंटी कोरोना टास्ट फोर्स की ओर से आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि विधायक खंडूड़ी ने यह बातें कहीं। एंटी टास्क फोर्स की जिलाध्यक्ष वंदना श्रीवास्तव ने फोर्स की कार्यशैली के बारे में विस्तार से बताया।

उत्तराखंड में कोरोना: बुधवार को मिले 22 नए संक्रमित, एक मरीज की मौत, हर सोमवार को चलेगा टीकाकरण महाभियान
विज्ञापन


जिला उद्योग केंद्र की महाप्रबंधक अंजनी रावत ने महिलाओं के लिए सरकार की ओर से चलाई जा रहीं योजनाओं और मदद की जानकारी दी। हिमालयन इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज जॉलीग्रांट की वरिष्ठ प्रसूति एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. जयंती सेमवाल ने महिलाओं के स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं और उनसे बचाव व उपचार के बारे में विस्तार से बताया। कार्यक्रम को जिलाध्यक्ष वंदना श्रीवास्तव, सचिव किरण बिष्ट, कोषाध्यक्ष माधवी यादव, वंदना निगम, शिवानी तिवारी, रुचि चौधरी ने भी संबोधित किया। इस मौके पर नन्ही-मुन्नी अक्षिता व दक्षिता ने राधाकृष्ण की लीला का मंचन किया।
विज्ञापन


इस अवसर पर पूजा भट्ट, सरोज नेगी, भावना भट्ट, नीलम डबराल, सतेश्वरी राणा, मंजू सक्सेना, भूमिका वर्मा, अंजू निगम, नैना वर्मा, निशा मित्तल, सरिता, साधना, नीतु, अंजू लता, शोभा थपलियाल, उपमा शुक्ला, रेनू, शिवानी तिवारी, प्रियंका कोहली, राखी खंडूड़ी, प्रती तनेजा, चंचल त्यागी, सुनीता, सोनी, संजू रावत, ममता कृषाली, रितु मल्ल ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।  कार्यक्रम का संचालन शिवानी तिवारी ने किया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें