राज्य के चंपावत, बागेश्वर व हरिद्वार में कोरोना संक्रमण की दर पांच फीसदी से नीचे है। हरिद्वार में सबसे कम 2.91 प्रतिशत है, जबकि चंपावत की 4.78 और बागेश्वर की 3.99 प्रतिशत है। देहरादून की 5.35 प्रतिशत संक्रमण दर है। बाकी जिलों में संक्रमण दर पांच से अधिक है।
चरणबद्ध ढंग से होगा अनलॉक
राज्य सरकार एक साथ अनलॉक नहीं करेगी बल्कि संक्रमण दर के हिसाब से बाजारों व अन्य बंदिशों को खोलेगी। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, पहले चरण में देहरादून, हरिद्वार, चंपावत व बागेश्वर में अनलॉक हो सकता है।
बाजार खोलने के संबंध में मैंने आज जिलाधिकारियों से बात की। उनसे उनके जिलों में कोरोना संक्रमण के बारे में जानकारी ली। उनकी रिपोर्ट के आधार पर ही सरकार निर्णय लेगी। जहां संक्रमण दर कम होगा, वहां चरणबद्ध ढंग से खुलेगा। गुरुवार को मैं एक बार फिर जिलाधिकारियों से बात करूंगा।
- तीरथ सिंह रावत, मुख्यमंत्री