विधानसभा में टीकाकरण शिविर लगा कर बुधवार को 18 से 44 आयु वर्ग के कर्मचारियों को कोविड वैक्सीन लगाई गई। विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने टीकाकरण कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि कोविड वैक्सीन को लेकर न संकोच करें और ना ही डरें। वैक्सीन पूरी तरह से सुरक्षित है।
विधानसभा अध्यक्ष ने कर्मचारियों और उनके परिजनों को कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए मास्क और सैनिटाइजर वितरित किए। उन्होंने कहा कि वैक्सीन को लेकर किसी तरह का संशय रखने की जरूरत नहीं है।
संक्रमण को देखते हुए विधानसभा के कर्मचारियों से अपील की है कि सरकार द्वारा दिए गए दिशानिर्देशों का पालन करें। आवश्यक रूप से मास्क पहनें और सामाजिक दूरी बनाकर रखें व हाथों को लगातार धोते रहें।