ज्येष्ठ पूर्णिमा शुभ मुहूर्त
आरंभ : 24 जून, सुबह 3:34 बजे
समापन: 25 जून, 12: 09 बजे
पूरे वर्ष में 12 पूर्णिमा तिथि आती हैं
हिंदू पंचांग के अनुसार प्रत्येक माह में शुक्ल पक्ष की अंतिम तिथि को पूर्णिमा आती है। इस तरह से पूरे वर्ष में 12 पूर्णिमा तिथि आती हैं। इस दिन चंद्रमा अपनी पूर्ण कलाओं के साथ उदय होता है, इसलिए सनातन धर्म में यह तिथि अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जाती है।
अन्य पूर्णिमा तिथियों के समान ही ज्येष्ठ पूर्णिमा पर भी पवित्र नदी या कुंड में स्नान करने और दान करने का बहुत महत्व माना गया है। पूर्णिमा तिथि चंद्रमा, भगवान के साथ ही मां लक्ष्मी की भी प्रिय मानी जाती है।