फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वार कुंभ: फर्जी टेस्टिंग मामले की उच्चस्तरीय जांच को लेकर सरकार पर दबाव

Wed, 16 Jun 2021 11:45 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

शासकीय प्रवक्ता सुबोध उनियाल का कहना है कि मामला संज्ञान में आते ही सरकार ने हरिद्वार के जिलाधिकारी को जांच सौंपी है।
विज्ञापन
जांच - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरिद्वार कुंभ मेले के दौरान कथिततौर पर एक लाख फर्जी कोरोना टेस्टिंग के मामले में प्रदेश सरकार विपक्ष के निशाने पर आ गई है। विरोधी दलों ने मामले की उच्चस्तरीय जांच को लेकर सरकार पर दबाव बनाना शुरू कर दिया है। प्रदेश कांग्रेस ने उच्च न्यायालय के सिटिंग जज की अध्यक्षता में जांच कमेटी बनाने की मांग की है। उधर, आम आदमी पार्टी ने भी प्रकरण की जांच के लिए हाईपावर कमेटी बनाने का मुद्दा उठाया है।

विज्ञापन


कुंभ में कोरोना जांच घपला: कोविड जांच कराने वालों का कॉल करके होगा सत्यापन

विरोधियों की मांग के जवाब में शासकीय प्रवक्ता सुबोध उनियाल का कहना है कि मामला संज्ञान में आते ही सरकार ने हरिद्वार के जिलाधिकारी को जांच सौंपी है। जिलाधिकारी ने इस मामले में फर्म के खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज करा दी है। अब इस मामले की जांच स्वाभाविक रूप से पुलिस करेगी। जांच में यदि अन्य फर्मों से जुड़े तथ्य सामने आएंगे तो उनके खिलाफ भी जांच हो सकती है।

विज्ञापन

सब्र करे कांग्रेस, जांच का इंतजार करे: भाजपा
भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि हरिद्वार कुंभ केदौरान फर्जी आरटीपीसीआर रिपोर्ट के मामले में कांग्रेस कोधैर्य रखकर जांच रिपोर्ट का इंतजार करना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार मामले में पहले ही जांच के आदेश दे चुकी है। जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग मामले की जांच कर रहे हैं। फर्जीवाड़े में संदिग्ध एजेंसी का भुगतान भी रोक दिया गया है।
विज्ञापन

 

कुंभ मेले में इस तरह के भ्रष्टाचार के कारण ही प्रदेश में कोरोना का यह प्रलय काल आया है। इस मामले तुरंत निष्पक्ष जांच एजेंसी होनी चाहिए।
-किशोर उपाध्याय, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, कांग्रेस

अगर सरकार वास्तव में निष्पक्ष जांच कराना चाहती है तो बिना देरी किए इस मामले की न्यायिक जांच हाईकोर्ट के सिटिंग जज की देखरेख में करवाए। प्रथम दृष्टया से एक बड़ा घोटाला ही प्रती हो रहा है, जिसमें बड़े लोगों के लिप्त होने की संभावना है।
- सूर्यकांत धस्माना, प्रदेश उपाध्यक्ष, कांग्रेस

अभी मामले की जांच जिलाधिकारी कर रहे हैं। जांच में गड़बड़ी सामने आएगी तो प्रदेश सरकार सख्त से सख्त कार्रवाई करेगी।
- मदन कौशिक, प्रदेश अध्यक्ष भाजपा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें