फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वार: तीन दिवसीय किसान महाकुंभ शुरू, कहा- किसान विरोधी है उत्तराखंड सरकार

Wed, 16 Jun 2021 11:21 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार

सार

बुधवार को वीआईपी घाट पर शुरू हुए तीन दिवसीय महाकुंभ में उत्तराखंड और राष्ट्रीय कार्यकारिणी के पदाधिकारी ही मौजूद रहे।
विज्ञापन
किसान महाकुंभ के अवसर पर बैठे किसान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरिद्वार में कोविड के चलते लगातार दूसरे साल भी भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट का किसान महाकुंभ सांकेतिक रूप से शुरू हुआ। महाकुंभ के पहले दिन हवन, यज्ञ कर यूनियन संस्थापक चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर कोरोना संक्रमण के मृतकों को श्रद्धांजलि और राष्ट्र को शीघ्र कोरोना से मुक्त करने की कामना मां गंगा से की गई। इस मौके पर वक्ताओं ने प्रदेश सरकार को किसान विरोधी करार दिया।  

विज्ञापन


बुधवार को वीआईपी घाट पर शुरू हुए तीन दिवसीय महाकुंभ में उत्तराखंड और राष्ट्रीय कार्यकारिणी के पदाधिकारी ही मौजूद रहे। प्रदेश संरक्षक रामपाल सिंह ने कहा कि उत्तराखंड सरकार पूर्ण रूप से किसान मजदूर विरोधी है। सरकार की गलत नीतियों के कारण उत्तराखंड का किसान बर्बादी के कगार पर पहुंच गया है, जो वादे सरकार ने किए थे, वह पूरे नहीं किए। प्रदेश महासचिव रवि कुमार ने कहा कि अब किसान विरोधी सरकारों को देश में नहीं रहने दिया जाएगा। 

यह भी पढ़ें... उत्तराखंड में कोरोना: 24 घंटे में 353 नए संक्रमित मिले, छह की मौत, 398 मरीज हुए ठीक 
विज्ञापन


गढ़वाल मंडल अध्यक्ष संजय चौधरी ने कहा कि तीन दिन तक चलने वाले महाकुंभ में किसानों की समस्याओं पर चर्चा करने के बाद कई प्रस्ताव पास किए जाएंगे। जिलाध्यक्ष विजय शास्त्री ने बताया कि दो दिनों तक तक उत्तराखंड और जनपद की कार्यकारिणी के लोग किसानों के हितों के लिए संघर्ष करने की रणनीति पर चर्चा करेंगे।
विज्ञापन


संजय चौधरी नेबताया कि 18 जून को यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत की अध्यक्षता में किसानों की समस्याओं को लेकर चर्चा करके आंदोलन की रूपरेखा तैयार की जाएगी। किसान महाकुंभ के शुरू होने के मौके पर प्रदेश कोषाध्यक्ष विक्रम पाल, चमन लाल शर्मा, बालेंद्र सिंह,  गुलजार राजपूत, इसरार प्रधान, धर्मेंद्र, पंडित रविंद्र कुमार, भूपेंद्र सैनी, अभिषेक शर्मा, अर्जुन, सनी, निक्की, रामपाल सिंह, शोएब अंसारी मोहम्मद अजीम आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें