फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड में कोरोना: राज्य को मिली 1.92 लाख कोविड वैक्सीन की खेप

Sat, 31 Jul 2021 10:23 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

राज्य प्रतिरक्षण अधिकारी डा. कुलदीप सिंह मर्तोलिया ने बताया कि शनिवार को केंद्र से 1.90 लाख से अधिक टीके राज्य को मिलेंगे।
विज्ञापन
टीकाकरण - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्र सरकार से राज्य को मिलने वाली कोविड वैक्सीन की उपलब्ध बढ़ने से टीकाकरण की रफ्तार बढ़ गई है। केंद्र सरकार से शनिवार को उत्तराखंड को 1.92 कोविड वैक्सीन की डोज मिली हैं। रविवार को भी 10 हजार और कोवाक्सिन की डोज मिलेंगी। प्रदेश भर में 699 केंद्रों पर 81375 लोगों को वैक्सीन की पहली व दूसरी डोज लगाई गई। 

विज्ञापन


राज्य प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. कुलदीप सिंह मर्तोलिया ने बताया कि केंद्र से 1.92 वैक्सीन की डोज मिली है। जिसमें 1.51 लाख कोविशील्ड और 41 हजार कोवाक्सिन है।

बारिश में बीमारियों का खतरा: मानसून में सेहत का रखें ख्याल, जरा सी चूक पहुंचा सकती है अस्पताल 
विज्ञापन


इसके अलावा रविवार को प्रदेश को 10 हजार और कोवाक्सिन की डोज मिलेगी। उन्होंने बताया कि शनिवार को प्रदेश भर में 81375 लोगों को टीके लगाए गए हैं। 

विज्ञापन

प्रदेश के नौ जिलों में 41 नए कोरोना संक्रमित मिले

प्रदेश में बीते 24 घंटे में नौ जिलों में 41 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। लगातार चौथे दिन किसी भी कोरोना मरीज की कोई मौत नहीं हुई। शुक्रवार को 64 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 645 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है। अब तक कुल संक्रमितों की संख्या तीन लाख 42 हजार 23 हो गई है। 

रुड़की में एक कोरोना मरीज की मौत बैकलॉग की
हरिद्वार जिले के रुड़की एसडीएच अस्पताल में एक कोरोना मरीज की मौत बैकलॉग की है। अब तक 7362 मरीजों की मौतें हो चुकी है। प्रदेश की रिकवरी दर 95.89 प्रतिशत और सैंपल जांच के आधार पर संक्रमण दर 0.16 प्रतिशत दर्ज की गई है। 

प्रदेश में ब्लैक फंगस भी थमा
प्रदेश में ब्लैक फंगस का खतरा थम गया है। दूसरे दिन भी प्रदेश में नए मामले और मौतें नहीं हुई है। पांच मरीजों को ठीक होने के बाद घर भेजा गया है। प्रदेश में कुल मरीजों की संख्या 555 और 124 मौतें हो चुकी है, जबकि 221 मरीज स्वस्थ हुए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें