फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Board Result 2021: 2020 में छात्राओं ने मारी थी बाजी, टॉप 20 में भी था दबदबा

Sat, 31 Jul 2021 09:57 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यजू डेस्क, अमर उजाला, रामनगर (नैनीताल)

सार

2020 की बात करें तो हाईस्कूल में 74950 छात्र परीक्षा में शामिल हुए, जिनमें से 53511 छात्र उत्तीर्ण हुए थे। वहीं 72205 छात्राओं में से 59680 छात्राएं उत्तीर्ण हुई थीं।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की ओर से 2020 में संचालित 10वीं और 12वीं की परीक्षा में छात्राओं ने बेहतर प्रदर्शन किया था। छात्राओं का रिजल्ट जहां शत प्रतिशत था वहीं टॉप 20 सूची में भी छात्राओं का ही दबदबा नजर आया था। 

विज्ञापन


2020 की बात करें तो हाईस्कूल में 74950 छात्र परीक्षा में शामिल हुए, जिनमें से 53511 छात्र उत्तीर्ण हुए थे। वहीं 72205 छात्राओं में से 59680 छात्राएं उत्तीर्ण हुईं थीं। इसमें छात्रों का परीक्षा परिणाम 71.39 प्रतिशत और छात्राओं का 82.65 प्रतिशत रहा था।

यह भी पढ़ें... Uttarakhand Board Result 2021: आज इस समय जारी होगा 10वीं-12वीं का रिजल्ट, यहां करें चेक
विज्ञापन


संस्थागत में 72723 छात्रों में से 52682 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए थे। 71071 छात्राओं में से 59191 छात्राएं पास हुईं थीं। इसमें छात्रों का रिजल्ट 72.44 प्रतिशत और छात्राओं का 83.28 प्रतिशत रहा था।

यह भी पढ़ें...उत्तराखंड: दो अगस्त से खुलेंगे केवल कक्षा नौ से 12वीं तक के स्कूल, एसओपी जारी

विज्ञापन

हाईस्कूल में व्यक्तिगत में 2227 छात्रों में से सिर्फ 829 पास हुए थे, जबकि 1134 छात्राओं में से सिर्फ 489 छात्राएं उत्तीर्ण हुईं थीं। इसमें छात्रों का रिजल्ट 37.22 प्रतिशत और छात्राओं का 43.12 प्रतिशत रहा था। 

इंटरमीडिएट में 57854 छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे, जिनमें से 44368 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए थे। वहीं 61310 छात्राओं में से 51277 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुईं थीं।

यह भी पढ़ें... CBSE Results 2021: 15.42 प्रतिशत बढ़ा दून रीजन का रिजल्ट, 98.64 फीसदी विद्यार्थी हुए पास

छात्रों का रिजल्ट 76.68 प्रतिशत और छात्राओं का 83.63 प्रतिशत रहा था। संस्थागत में 55168 छात्र परीक्षा में शामिल हुए और उत्तीर्ण 43149 छात्र हुए थे। 59227 छात्राओं में से 50067 छात्राएं उत्तीर्ण हुईं थीं।

छात्रों का परीक्षा परिणाम 78.21 प्रतिशत और छात्राओं का 84.53 प्रतिशत रहा था। व्यक्तिगत में 2686 छात्र परीक्षा में शामिल हुए और उत्तीर्ण 1219 छात्र हुए थे। 2083 छात्राओं में से 1210 छात्राएं उत्तीर्ण हुईं थीं। छात्रों का रिजल्ट 45.38 प्रतिशत और छात्राओं का 58.93 प्रतिशत रहा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें