फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड में कोरोना: ऋषिकेश एम्स में भर्ती पर्यावरणविद सुंदरलाल बहुगुणा के फेफड़ों में संक्रमण

Wed, 12 May 2021 11:17 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश

सार

कोविड आईसीयू वार्ड में भर्ती बहुगुणा को अब एनआरबीएम मास्क ( नॉन रिब्रीथर मास्क) के माध्यम से आठ लीटर ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है।
विज्ञापन
एम्स ऋषिकेश - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अखिल भारतीय आर्युविज्ञान संस्थान (एम्स) ऋषिकेश में भर्ती पर्यावरणविद सुंदरलाल बहुगुणा के फेफड़ों में संक्रमण पाया गया है। कोविड आईसीयू वार्ड में भर्ती बहुगुणा को अब एनआरबीएम मास्क ( नॉन रिब्रीथर मास्क) के माध्यम से आठ लीटर ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है। संस्थान के चिकित्सकों की टीम उनके स्वास्थ्य की लगातार निगरानी व उपचार में जुटी है।  

विज्ञापन


उत्तराखंड में कोरोना: 24 घंटे में 7749 नए संक्रमित मिले, 109 की मौत, सात हजार से ज्यादा हुए ठीक

एम्स के जनसंपर्क अधिकारी हरीश मोहन थपलियाल ने बताया कि बीते मंगलवार को कॉर्डियोलॉजी विभाग के चिकित्सकों की टीम ने सुंदरलाल बहुगुणा की हृदय संबंधी जांचें की थी। उनके दाए पैर में सूजन पर उनकी डीवीटी स्क्रीनिंग भी की गई थी।
विज्ञापन


उत्तराखंड: सीएम ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन से किया अनुरोध, रुड़की, देहरादून और काशीपुर प्लांट से मिले प्रदेश को ऑक्सीजन

जांच रिपोर्ट में उनके फेफड़ों में संक्रमण मिला है। हरीश मोहन थपलियाल ने बताया कि उनका ईको और एचआरसीटी टेस्ट भी किया गया है। बताया कि बीते लंबे समय से उनका घर पर ही उपचार चल रहा था, ऐसे में उनके शरीर में बेड सोर (पीठ में छाले हो जाना) उभर गए हैं।

कोरोना की दूसरी लहर: उत्तराखंड में 20 प्रतिशत से ज्यादा पहुंची कोविड संक्रमण की दर 

चिकित्सकों के अनुसार उन्हें एनआरबीएम मास्क की मदद से 8 लीटर ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है। बुधवार को ऑक्सीजन थेरेपी के साथ उनका सेचुरेशन लेवल 95 प्रतिशत पाया गया। कोविड आईसीयू वार्ड में विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम की निगरानी में उनका आवश्यक उपचार कर रही है। 

विज्ञापन

एक्सप्रेस ट्रेन से आई ऑक्सीजन, गढ़वाल-कुमाऊं के लिए रवाना 

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने हर्रावाला स्थित रेलवे स्टेशन पहुंचकर ऑक्सीजन एक्सप्रेस से आई 80 मीट्रिक टन ऑक्सीजन को विभिन्न स्थानों के लिए रवाना किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि ये ऑक्सीजन गढ़वाल और कुमाऊं मंडल के अस्पतालों में भेजी जाएगी। 

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल का आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की विषम परिस्थितियों को देखते हुए राज्य को केंद्र सरकार की तरफ से भरपूर ऑक्सीजन की आपूर्ति की जा रही है। यह ऑक्सीजन गढ़वाल मंडल और कुमाऊं मंडल में भेजी जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में पहले भी ऑक्सीजन की कमी नहीं थी। लेकिन जैसे-जैसे ऑक्सीजन बेड अस्पतालों में बढ़ रहे हैं, वैसे ही खपत भी बढ़ती जा रही है। ऐसे में इसका लाभ प्रदेश की जनता को मिलेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह ऑक्सीजन सप्लाई लगातार आगे भी जारी रहेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में 18 साल से ऊपर की आयु वर्ग के लोगों का वैक्सीनेशन भी शुरू हो गया है। इसके बाद नौजवानों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार हर स्तर पर प्रयास कर रही है। आगे कोई भी आवश्यकता पड़ने पर केंद्र ने प्रदेश सरकार को पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड गाइडलाइन का हर हाल में पालन करें और कोरोना से बचने के लिए लगातार सावधानी बरतें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें