बीते छह दिनों में प्रदेश में कोरोना संक्रमण दर पर एक नजर
दिन सैंपल जांच संक्रमित दर
6 मई 35735 8517 23.9
7 मई 36850 9642 26.2
8 मई 39310 8390 21.3
9 मई 26713 5890 22.0
10 मई 26562 5541 20.9
11 मई 27928 7120 25.5
(संक्रमण दर प्रतिशत में)
कोरोना की दूसरी लहर में बच्चों में भी संक्रमण का प्रकोप बढ़ रहा है। बच्चों को अभिभावकों से सीधे या अन्य माध्यमों से कोरोना का संक्रमण होने की बात सामने आई है। हालांकि राहत की बात यह है कि ज्यादातर बच्चे घर पर ही जरूरी दवाएं दिए जाने से ठीक हो रहे हैं।
राजकीय दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल के बाल रोग विभाग के विभागाध्यक्ष एवं वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि बच्चे या तो संक्रमित अभिभावकों या सीधे दूसरे माध्यमों से कोरोना संक्रमित हो रहे हैं।
अभिभावक द्वारा बच्चों को सामान्य बुखार और अन्य लक्षणों में अस्पताल लाने में और कोरोना की आक्रमकता को देखते हुए परहेज किया जा रहा है। ऐसे में अभिभावक डॉक्टरों से ऑनलाइन सलाह लेकर घरों में ही बच्चों को जरूरी दवाई देकर ठीक कर रहे हैं।
डॉ. अशोक ने बताया कि हालांकि गंभीर लक्षण दिखने पर ही बच्चों को अस्पताल में यहां तक कि आईसीयू और वेंटिलेटर सपोर्ट देना पड़ रहा है। उन्होंने अपील की है कि बच्चों की तबीयत ज्यादा खराब होने पर तत्काल अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टर को ही दिखाएं।