लक्सर और खानपुर में अलग-अलग जगहों पर बनाए गए केंद्रों पर टीकाकरण किया गया। इस दौरान टीका लगवाने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। जिला चिकित्सालय से लक्सर सीएचसी पर तीन हजार वैक्सीन की डोज भेजी गई थी, जो बृहस्पतिवार को समाप्त हो गई थी। इसके चलते शुक्रवार को पहली डोज का टीकाकरण नहीं हो पाया।
लक्सर स्वास्थ्य विभाग के बीपीएम आशीष शर्मा ने बताया कि शुक्रवार को दो केंद्रों पर डेढ़ सौ लोगों का टीकाकरण किया गया। वहीं, खानपुर सीएचसी प्रभारी डॉ. विनीत कुमार ने बताया कि शुक्रवार को खानपुर क्षेत्र के प्रह्लापुर राजकीय प्राथमिक विद्यालय, गोवर्धनपुर के पंचायत घर, रहीमपुर के राजकीय प्राथमिक विद्यालय, मोहनावाला के राजकीय प्राथमिक विद्यालय, बादशाहपुर के राजकीय प्राथमिक विद्यालय, माडाबेला के राजकीय प्राथमिक विद्यालय, सिकंदरपुर के राजकीय प्राथमिक विद्यालय, जोगावाला के राजकीय प्राथमिक विद्यालय, दाबकी खेड़ा के राजकीय प्राथमिक विद्यालय, कान्हेवाली के राजकीय प्राथमिक विद्यालय, कर्णपुर के पंचायत घर, महेश्वरा के राजकीय प्राथमिक विद्यालय पर 1500 लोगों का टीकाकरण किया गया है।