फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड में कोरोना: शुक्रवार को मिले 27 नए संक्रमित, एक की हुई मौत, छह जिलों में नहीं मिला नया मरीज

Fri, 13 Aug 2021 06:59 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

शुक्रवार को जारी हुए हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक अब राज्य में कुल कोरोना संक्रमित मरीजाें की संख्या 342553 हो गई है। जिनमें से कुल 328735 मरीज ठीक हो चुके हैं।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड में शुक्रवार को कोरोना संक्रमण के 27 नए मामले सामने आए हैं। वहीं एक मरीज की मौत हुई है। गुरुवार को 40 मरीजों को ठीक होने के बाद घर भेजा गया है। फिलहाल राज्य में 401 मामले सक्रिय मामले हैं।

विज्ञापन


शुक्रवार को जारी हुए हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक अब राज्य में कुल कोरोना संक्रमित मरीजाें की संख्या 342553 हो गई है। जिनमें से कुल 328735 मरीज ठीक हो चुके हैं। अभी तक कुल 7370 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। 

इन छह जिलों में नहीं मिला एक भी नया मरीज
शुक्रवार को अल्मोड़ा, चंपावत, नैनीताल, पौड़ी, टिहरी और उत्तरकाशी जिले में एक भी कोरोना संक्रमित नहीं मिला है। बागेश्वर में सात, चमोली और हरिद्वार में चार, देहरादून में पांच, पिथौरागढ़ में तीन व रुद्रप्रयाग और ऊधमसिंह नगर जिले में दो संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन


ब्लैक फंगस का एक मरीज मिला
शुक्रवार को उत्तराखंड में ब्लैक फंगस का एक मरीज मिला है और तीन मरीज ठीक हुए हैं। अब तक राज्य में ब्लैक फंगस के कुल 572 मरीज मिले हैं और 130 मौत हो चुकी हैं। वहीं कुल 278 मरीज ठीक हो गए हैं।

1289 लोगों को लगाया कोरोना का टीका 
हरिद्वार में कोविड-19 वैक्सीनेशन सेंटर पर लगातार सैकड़ों लाभार्थियों को वैक्सीन डोज लगाई जा रही है। ऋषिकुल राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय में बनाए गए वैक्सीनेशन सेंटर में शुक्रवार को सभी आयु वर्ग के 1289 लाभार्थियों को वैक्सीन डोज लगाई गई।

इंडियन रेडक्रॉस के सचिव डॉक्टर नरेश चौधरी के नेतृत्व में रेडक्रास की टीम सक्रिय रूप से सहयोग कर रही है। ऋषिकुल सेंटर पर सभी आयु वर्ग के लाभार्थियों को वैक्सीन की पहली और दूसरी डोज लगाई जा रही है। शुक्रवार को ऋषिकुल राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय वैक्सीन सेंटर पर 800 लोगों के लिए वैक्सीन आरक्षित हुई थी। जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग से अतिरिक्त वैक्सीन मंगवाई गई और 1289 लोगों को टीका लगाया गया। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें