जिला लगवाने वाले
अल्मोड़ा 174
बागेश्वर 115
चमोली 152
चंपावत 139
देहरादून 209
हरिद्वार 200
नैनीताल 190
पौड़ी 140
पिथौरागढ़ 79
रुद्रप्रयाग 83
टिहरी 78
यूएस नगर 208
उत्तरकाशी 115
कुल - 1882
तीन दिन की स्थिति
दिन टीकाकरण
16 जनवरी 2276
18 जनवरी 1961
19 जनवरी 1882
केंद्र सरकार बुधवार को जो 92500 कोविशील्ड वैक्सीन भेज रही है, उसमें से सबसे ज्यादा 22500 वैक्सीन देहरादून जिले को मिलेंगी। इनमें 84560 वैक्सीन कोविड के बीच काम कर रहे स्वास्थ्य कर्मियों को लगेगी। 2330 वैक्सीन केंद्रीय स्वास्थ्य कर्मियों और 3100 वैक्सीन सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा को मिलेगी।
किस जिले को कितनी वैक्सीन मिलेंगी
जिला वैक्सीन
अल्मोड़ा 5500
बागेश्वर 3000
चमोली 2,000
देहरादून 22,500
हरिद्वार 15,000
नैनीताल 9500
पौड़ी 6000
पिथौरागढ़ 4500
रुद्रप्रयाग 2000
टिहरी 6000
यूएस नगर 8500
उत्तरकाशी 3500
कुल योग 92500
कोरोना टीकाकरण अभियान में तेजी लाने के लिए केंद्र ने मानकों को थोड़ी ढील दी है। अब बिना मैसेज आए भी स्वास्थ्य कर्मचारी बूथों पर जाकर वैक्सीन की खुराक ले सकते हैं, लेकिन वैक्सीन लगवाने के लिए कर्मचारी का नाम व पता टीकाकरण के डाटा में होना चाहिए। वहीं, जो कर्मचारी अवकाश या किसी अन्य कारणों से निर्धारित तिथि को वैक्सीन लगवाने नहीं पहुंच पाए हैं। वे अगले दिन बूथों पर जाकर वैक्सीन लगवा सकते हैं।
प्रदेश में पहले चरण में 87588 स्वास्थ्य कर्मियों को कोरोना वैक्सीन लगाई जानी है। इन कर्मचारियों का पूरा डाटा कोविन पोर्टल पर अपलोड किया गया है। लेकिन कोविड वैक्सीन लगवाने वाले कर्मचारियों को कोविन पोर्टल से मैसेज भेज जा रहे हैं। जिसके बाद उन्हें वैक्सीन लगवाने की व्यवस्था है।
स्वास्थ्य मंत्रालय ने आदेश जारी किए कि टीकाकरण लगाने के लिए कोविन पोर्टल पर पंजीकरण की व्यवस्था यथावत रहेगी, लेकिन बिना मैसेज के भी स्वास्थ्य कर्मी वैक्सीन लगवा सकते हैं। वैक्सीन लगाने से पहले कोविन पोर्टल पर पंजीकरण आटो जनरेट करना होगा। वहीं, जो कर्मचारी मैसेज भेजने के बाद वैक्सीन लगवाने नहीं पहुंच पा रहे थे। वे अगले दिन बूथों में जाकर वैक्सीन लगा सकते हैं। अभी तक निर्धारित तिथि को वैक्सीन नहीं लगवाने वाले कर्मचारियों का दोबारा नंबर कब आएगा यह तय नहीं था।
केंद्र से दिशानिर्देश दिए गए कि बिना मैसेज के भी स्वास्थ्य कर्मी वैक्सीन लगवा सकते हैं, लेकिन कर्मचारी का रिकॉर्ड टीकाकरण के डाटा में होना चाहिए। अवकाश या किसी अन्य कारणों से जो कर्मचारी वैक्सीन लगवाने से छूट रहे हैं। उन्हें भी अगले दिन वैक्सीन लगाई जाएगी।
- डॉ. अभिषेक त्रिपाठी, चीफ ऑपरेटिंग आफिसर, राज्य कोविड कंट्रोल रूम