उत्तराखंड स्थित कार्बेट टाइगर रिजर्व का बिजरानी जोन पर्यटकों के दैनिक भ्रमण के लिए 15 अक्तूबर से खुलेगा, जबकि ढिकाला, लोहाचौड़ और सोनानदी 15 नवंबर से खुलने के साथ सभी पर्यटन जोन रात्रि विश्राम के लिए भी खुल जाएंगे।
एक अक्तूबर से उपलब्ध रहेगी वेबसाइट
पार्क के डायरेक्टर समीर सिन्हा ने बताया कि सभी जोनों में पर्यटकों को अग्रिम आरक्षण की व्यवस्था एक अक्तूबर से पार्क की वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी।
जिसमें भारतीयों के लिए 45 दिन पूर्व एवं विदेशियों के लिए 90 दिन पूर्व अग्रिम आरक्षण किया जा सकता है। इस पर्यटक सत्र में पर्यटक हेल्पलाइन नंबर 09759363344 भी चालू किया गया है।
जिसमें पर्यटक सुबह 10 से शाम पांच बजे तक पार्क से संबंधित आवश्यक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसके साथ ही पार्क की वेबसाइट www.corbettonline.uk.gov.in पर विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।