फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanwar yatra 2022: हरिद्वार आने वाले शिवभक्तों के लिए पुलिस ने जारी की वेबसाइट, यहां करें अपना पंजीकरण

Mon, 11 Jul 2022 03:43 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार

सार

उत्तराखंड पुलिस ने चारधाम यात्रा की तरह ही श्रावण मास की कांवड़ यात्रा में आने वाले कांवड़ियों से पंजीकरण करने की अपील की है।
विज्ञापन
कांवड़ ले जाते लोग - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांवड़ लेने के लिए हरिद्वार आने वाले शिव भक्तों के पंजीकरण के लिए उत्तराखंड पुलिस ने वेबसाइट जारी की है। पुलिस ने कांवड़ियों से अपील की कि वह असुविधा से बचने के लिए यात्रा पर आने से पहले पंजीकरण कर लें।

विज्ञापन


कांवड़ यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में शिवभक्त धर्मनगरी पहुंचते हैं। यहां से वह ऋषिकेश समेत केदारनाथ व बदरीनाथ धाम की यात्रा पर भी जाते हैं। इसके साथ ही यात्री नीलकंठ महादेव मंदिर में भी दर्शन करने के लिए पहुंचते हैं। दो साल से कोरोना संक्रमण के चलते प्रतिबंधित रही कांवड़ यात्रा में इस बार बड़ी संख्या में कांवड़ियों के आने का अंदाजा लगाया जा रहा है।

कांवड़ियों की संख्या का अनुुमान लगाने के लिए उत्तराखंड पुलिस ने चारधाम यात्रा की तरह ही श्रावण मास की कांवड़ यात्रा में आने वाले कांवड़ियों से पंजीकरण करने की अपील की है। इसके लिए इसके लिए उत्तराखंड पुलिस ने वेबसाइट भी जारी की है। कांविड़यों को https://policecitizenportal.uk.gov.in/Kavad वेबसाइट पर अपना पंजीकरण करना होगा।
विज्ञापन


पंजीकरण कराने के लिए मात्र तीन आसान स्टेप अपनाने हैं। जिसमें सबसे पहले वेबसाइट को खोलना है। वेबसाइट खुलने के बाद अपना मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा। मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड होने के बाद एसएमएस से ओटीपी मिलेगा। उसे मोबाइल में दर्ज करना होगा और इसके बाद मांगा गया पूरा विवरण कांविड़याें को भरने के बाद पंजीकरण का बटन दबाना है। जिसके बाद पूरी जानकारी दर्ज हो जाएगी।

कांवड़ मेला के नोडल अधिकारी व एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि यात्रा पर आने से पहले कांवड़िए अपना पंजीकरण अवश्य कराएं। जिससे उनकी यात्रा सुगम हो और पुलिस को भी यात्रा प्रबंधन में सहायता मिले।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें