नशामुक्ति केंद्र में टीम ने मारा छापा
- फोटो : अमर उजाला
जीवनदान नशामुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र में स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की संयुक्त टीम ने छापा मारा। टीम को केंद्र से गर्भ निरोधक और सेक्सवर्धक दवाएं, नशे के इंजेक्शन आदि आपत्तिजनक सामान मिला है। टीम ने केंद्र को सील करने के बाद उसमें रह रहे तीन मरीजों को सरकारी अस्पताल में शिफ्ट कर दिया है।
बृहस्पतिवार को एसीएमओ डॉ. तपन कुमार शर्मा, तहसीलदार जगमोहन त्रिपाठी ने पुलिस, स्वास्थ्य और औषधि विभाग के अधिकारियों के साथ चिंतीमजरा मोहल्ले में नुकलिया मार्ग पर स्थित जीवनदान नशामुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र पर छापा मारा। टीम ने केंद्र के अभिलेखों की जांच और मरीजों को दी जाने वाली दवाओं आदि की जानकारी ली।
वहां मौजूद महिला ने टीम को बताया कि केंद्र के तीन पार्टनर हरजेंद्र सिंह, वाहिद अली, साजिम अंसारी हैं। तीनों पार्टनर मौके पर नहीं मिले। केंद्र में तीन मरीज भर्ती मिले लेकिन उनकी कोई हिस्ट्री नहीं थी। जांच टीम को मौके पर गर्भ निरोधक दवाएं, नशे की गोलियां, दर्द निवारक इंजेक्शन समेत तमाम प्रतिबंधित दवाएं मिलीं।