फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटरनेट पर हुआ ठगों से संपर्क, खाते से निकले 96 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
एक व्यक्ति ने सोफा बेचने के लिए ऑनलाइन एड पोस्ट किया और इंटरनेट पर ठगों के चंगुल में जा फंसा। सोफा तो बिका नहीं खाते से 96 हजार रुपये भी कट गए। मामले में डालनवाला थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मुकुल आहूजा निवासी करनपुर ने सोफा बेचने के लिए क्विकर डाट काम पर विज्ञापन पोस्ट किया था। इसके बाद उन्हें एक कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को पुराने बस अड्डे के बाद पास फर्नीचर शोरूम से जुड़ा बताया। इसके बाद दोनों के बीच सोफे का सौदा 18 हजार रुपये में हो गया। इसके बाद पीड़ित ने अपनी मेज और अलमारी बेचने के लिए फर्नीचर कारोबारी समझकर उनको फोटो भेजे। उसने अन्य सामान भी खरीदने को कहा। झांसा दिया कि उसके कर्मचारी सामान उठाने आ रहे हैं। वह इनका ऑनलाइन भुगतान कर रहा है। इसके बाद पीड़ित को गूगल पे के जरिए रुपये भेजने के कोड भेजे। पीड़ित ने उन पर आरोपी के कहे अनुसार किया तो उनके खाते से 96 हजार रुपये कट गए। इसके बाद उन्हें ठगी का अहसास हुआ तो साइबर थाने पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें