फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गृहमंत्री के दौरे पर कांग्रेस ने उठाए सवाल, बताया राष्ट्रपति शासन की साजिश 

Fri, 17 Jun 2016 08:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
गृहमंत्री राजनाथ सिंह - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
गृहमंत्री राजनाथ सिंह के दौरे को लेकर कांग्रेस और भाजपा के बीच विवाद खड़ा हो गया है। जहां एक तरफ भाजपा का कहना है कि गृहमंत्री ओएनजीसी में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने आ रहे हैं, वहीं कांग्रेस का कहना है कि गृहमंत्री राज्य में नए सिरे से राष्ट्रपति शासन की तैयारी के तहत देहरादून आ रहे हैं।
विज्ञापन


कांग्रेस प्रवक्ता मनीष कर्णवाल का कहना है कि गृहमंत्री के देहरादून दौरा में राजनीतिक षडयंत्र नजर आ रहा है। कहा कि गृहमंत्री को राज्य में आने से पहले उत्तराखंड की जनता से अपने कृत्य के लिए माफी मांगनी चाहिए। फ्लोर टेस्ट से पहले राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाने में उनकी अहम भूमिका रही है। पूरा देश जान चुका है कि गैर भाजपा सरकारों को अपदस्थ करने के लिए भाजपा और केंद्र सरकार लगातार साजिश रच रही है।

उत्तराखंड में भी निर्वाचित कांग्रेस सरकार को धारा 356 का दुरुपयोग कर अपदस्थ किया गया।  विधानसभा द्वारा पिछले 18 मार्च को बजट पारित होने के बावजूद बजट पर केंद्र ने ताला लगा दिया है। कहा कि चार माह का लेखानुदान पारित करना भी केंद्र की सोची-समझी साजिश का हिस्सा था। सवाल यह है कि गृहमंत्री राज्य को वित्तीय संकट में धकेलने के बाद अब किस मुंह से राज्य के दौरे पर हैं? केंद्रीय गृहमंत्री को बताना चाहिए कि आपदा की जद में खडे़ तीन सौ से अधिक गांवों के सुरक्षित स्थान पर विस्थापन के लिए केंद्र सरकार समुचित धनराशि क्यों जारी नहीं कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें