फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी, रामदेव को भूला वादा याद दिलाएगी कांग्रेस

Sat, 31 Jan 2015 03:17 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, हल्द्वानी
विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बाबा रामदेव द्वारा जनता से किए वादे याद दिलाने के लिए कमर कस ली है।
विज्ञापन


उत्तराखंड के प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता दीपक बल्यूटिया ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्य तिथि पर 29 जनवरी को हर की पैड़ी (हरिद्वार) में कांग्रेस कार्यकर्ता मोदी और बाबा रामदेव को जनता से किए वायदे याद दिलाने के लिए ‘वादा निभाओ’ धरना देंगे। इसका नेतृत्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय करेंगे।

यहां जारी बयान में उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने लोकसभा चुनाव के वक्त भारत की जनता से वादा किया था यदि उनकी पार्टी सत्ता में आती है तो 100 दिन के भीतर भारतवासियों का विदेशों में जमा काला धन वापिस लाकर भारत के प्रत्येक नागरिक को 15 लाख रुपए नकद, 25 हजार रूपये मासिक, पेंशन के रूप में देने के साथ ही सारे करों से मुक्ति दिलाएंगे।
विज्ञापन

मोदी ने किया बनारस के लोगों को ठगने का काम

मोदी के सहयोगी के रूप में बाबा रामदेव ने इस काले धन के मुद्दे पर यूपीए सरकार एवं कांग्रेस के खिलाफ माहौल बनाते हुए कहा था यदि उनकी मनचाही सरकार केंद्र में बनी तो वे 30 दिन में विदेशों में जमा काले धन को वापस लाएंगे। बाबा ने देश में मिलावटखोरी बंद करने और हजार रूपए के नोट बंद करवाने पर भी जोर दिया था।

श्री बल्यूटिया ने कहा कि मोदी ने बनारस के लोगों को ठगने का काम किया है। उन्होंने चुनाव के वक्त कहा था कि मुझे मां गंगा ने बुलाया है लेकिन उत्तराखंड में मां गंगा को बचाने के लिये कुछ भी नहीं किया। जब उत्तराखंड में ही गंगा प्रदूषित हो जायेगी तो बनारस में कैसे स्वच्छ जल पहुंचेगा।

प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने गंगा को बचाने के लिये केंद्र की मोदी सरकार को कई प्रस्ताव भेजे मगर एक भी मंजूर नहीं हुआ। इन्हीं मुद्दों को लेकर हरिद्वार में धरना प्रदर्शन आयोजित किया गया गया है। जिसमें कांग्रेस बड़ी विनम्रता पूर्वक बाबा रामदेव को वे सारे वादे याद दिलायेगी जिस पर उन्होंने चुप्पी साध ली है।
विज्ञापन

बाबा को लीज पर दी गई भूमि की जांच हो

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने कहा कि वर्ष 2002-2007 में बाबा रामदेव को लीज पर दी भूमि की जांच की जानी चाहिए। यदि शर्तों के उल्लंघन की बात सामने आती है तो भूमि वापस लेने को कहा जाएगा। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार पर चुनाव के दौरान किए वादों का संज्ञान न लेने का भी आरोप लगाया।

मंगलवार को डामकोठी में आयोजित प्रेस वार्ता में किशोर उपाध्याय ने कहा कि 100 दिन में कालाधन वापस लाने और देश की जनता के खातों में डालने के वादे पर मोदी ने वोट लिया था। लेकिन प्रधानमंत्री बनने के बाद वह अपना वादा भूल गए।

कहा कि रामदेव ने भी कालाधन लाने के मुद्दे पर भाजपा के लिए वोट मांगे थे। लेकिन 200 दिन से ज्यादा समय हो गया है लेकिन कालाधन नहीं आया।

प्रधानमंत्री बनारस में गंगा को साफ करने की बात करते हैं लेकिन उद्गम स्थल उत्तराखंड की ओर नहीं देख रहे। उन्होंने कहा कि जनता से किए वादे याद दिलाने के लिए कांग्रेसी 29 जनवरी को सुभाष घाट पर धरना देंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें