फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यसभा चुनाव: सर्वे में सामने आई कांग्रेसियों के 'मन की बात'

Fri, 27 May 2016 03:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून

सार

  • पैराशूट नहीं स्थानीय नेता के पक्ष में कांग्रेसी
  • कांग्रेस के अंदरूनी सर्वे में सामने आई बात
  • पार्टी के आईटी सेल ने ट्विटर पर किया था सर्वे
विज्ञापन
किशोर उपाध्याय - फोटो : file photo
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राज्यसभा चुनाव में प्रत्याशियों के चयन को लेकर कांग्रेस और भाजपा में जहां हायतौबा मची हुई है। दोनों पार्टियों के नेताओं को यही नहीं सूझ रहा कि बतौर प्रत्याशी किसका चयन किया जाए। वहीं राज्य के 88 फीसदी कांग्रेसियों का मानना है कि राज्यसभा सीट के लिए प्रत्याशी पैराशूट न होकर स्थानीय होना चाहिए।
विज्ञापन


पार्टी की आइटी सेल की ओर से ट्विटर पर किए गए सर्वे में 88 फीसदी कांग्रेसियों का कहना है कि राज्यसभा सीट के लिए पैराशूट प्रत्याशी की जगह स्थानीय नेताओं को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। जबकि 12 फीसदी कांग्रेसियों ने ट्विटर पर अपनी राय जाहिर की है कि स्थानीय की जगह राज्यसभा प्रत्याशी बाहरी होना चाहिए। प्रत्याशी चुनने का अधिकार केंद्रीय आलाकमान को ही होना चाहिए।

ट्विटर पर कराया सर्वे
ट्विटर के जरिए कराए गए इस सर्वे से यह बात साफतौर पर साबित होती है कि राज्यसभा चुनाव में केंद्रीय आलाकमान को स्थानीय नेताओं को तवज्जो देनी चाहिए। ट्विटर पर वोटिंग करने वाले कांग्रेसियों का मानना है कि स्थानीय नेताओं को राज्यसभा सांसद बनाए जाने से वह बेहतर तरीके से विकास कार्यों को कराया जा सकता है।
विज्ञापन


कारण कि उन्हें राज्य की भौगोलिक और सामाजिक स्थितियों में बेहतर जानकारी होगी। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय का कहना है कि पार्टी की मासिक बैठक में उन्हें पार्टी प्रत्याशी बनाए जाने का प्रस्ताव लाया गया था। लेकिन, साफतौर पर मना कर दिया। अब केंद्रीय पार्टी आलाकमान ही प्रत्याशी के नाम पर अंतिम मुहर लगाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें