फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केदारनाथ प्रतिष्ठा यात्रा: स्यालसौड़ पहुंचे कांग्रेसी, कहा-उपचुनाव में पूरी ताकत से मैदान में उतरेंगें

Tue, 30 Jul 2024 09:48 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग/तिलवाड़ा/अगस्त्यमुनि

सार

होटल में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की मौजूदगी में ध्वजारोहण किया गया। पार्टीजनों ने एकजुट होकर केदारनाथ प्रतिष्ठा पदयात्रा के सफल संचालन की बात कही।
विज्ञापन
कांग्रेस की केदारनाथ प्रतिष्ठा यात्रा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस की केदारनाथ प्रतिष्ठा पदयात्रा रात्रि प्रवास के लिए स्यालसौड़ पहुंच गई है। कांग्रेस का कहना है कि केदारनाथ विधानसभा के उपचुनाव में वे पूरी ताकत के साथ मैदान में उतरेगी और भाजपा को जोरदार पटखनी देगी।

विज्ञापन


मंगलवार को गुलाबराय स्थित एक होटल में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की मौजूदगी में ध्वजारोहण किया गया। पार्टीजनों ने एकजुट होकर केदारनाथ प्रतिष्ठा पदयात्रा के सफल संचालन की बात कही। इसके बाद कांग्रेस की पदयात्रा गुलाबराय से मुख्य बाजार पहुंची। दोपहर में यात्रा तिलवाड़ा पहुंची। विजयनगर से होते हुए यात्रा देर शाम को रात्रि प्रवास के लिए स्यालसौड़ पहुंची। केदारनाथ के पूर्व विधायक मनोज रावत ने बताया कि कांग्रेस के युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी यात्रा में शामिल होंगे।

Dehradun: मांगों को लेकर बेरोजगारों ने किया सीएम आवास कूच, पुलिस के साथ हुई धक्का -मुक्की
विज्ञापन


यात्रा में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व सीएम हरीश रावत, लोकसभा प्रत्याशी गणेश गोदियाल, पूर्व कैबिनेट मंत्री डा. हरक सिंह रावत, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य शामिल रहे। पूर्व मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने कहा कि कांग्रेस को केदारनाथ विधानसभा के उप चुनाव में पूरी ताकत के साथ उतरना होगा, तभी जीत संभव है।
विज्ञापन


शैलारानी रावत को याद कर भावुक हुए डॉ. हरक
पूर्व मंत्री डाॅ. हरक सिंह रावत केदारनाथ विस की दिवंगत विधायक शैलारानी रावत को याद कर भावुक हो गए। उन्होंने बताया कि वर्ष 2016 में कांग्रेस से भाजपा में शामिल होने के बाद वर्ष 2017 में हुए विस चुनाव में उन्हें केदारनाथ विस से भाजपा से टिकट नहीं मिल रहा था, तब उन्होंने ही केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से भेंट कर उनका टिकट पक्का कराया था। उन्होंने कहा कि शैलारानी रावत की कमी पूरी नहीं की जा सकती है। वह दबंग नेता होने के साथ ही उनका जनता में अपना विशेष स्थान भी था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें