फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: जितेंद्र आत्महत्या मामले में कांग्रेस ने सरकार को घेरा, करन माहरा ने की प्रेस कांफ्रेंस

Sat, 23 Aug 2025 05:40 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने प्रेसकांफ्रेंस कर प्रदेश सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने पार्टी फंड को लेकर तमाम सारे सवाल उठाए।
विज्ञापन
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस की प्रभारी शैलजा कुमारी 27 को देहरादून आएंगी। यह जानकारी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने दी। शनिवार को पत्रकारवार्ता में माहरा ने आरोप लगाया कि जितेंद्र आत्महत्या मामले में पहले उनके पिता की तहरीर पर मुकदमा लिखा गया। तीन घंटे बाद पुलिस ने दूसरा मामला दर्ज कर दिया। उन्होंने आरोपियों को बचाने का आरोप लगाया।

विज्ञापन




माहरा ने कहा कि जब मेरे पिता कांग्रेस से चुनाव लड़ रहे थे। सामने जनसंघ के उम्मीदवार था। जब हम कांग्रेस दफ्तर जाते थे तो एक दो बैज मिलते थे, लेकिन भाजपा दफ्तर में पूरा गट्ठर मिलता था। बीजेपी का पूरा तंत्र धनबल से चलता है।

ये भी पढे़ं...Chamoli Cloudburst: मलबे में दफन बाजार, पलभर में उजड़ गए थराली में घर...फिर बरपा उत्तराखंड में प्रकृति का कहर
विज्ञापन
विज्ञापन


11 साल में फाइव स्टार से ज्यादा सुविधा वाले कार्यालय बन गए। ऐसी कौन सी जादू की छड़ी आ गई कि 30 करोड़ का फंड इकट्ठा कर लिया। हमारे पास बमुश्किल दो लाख का फंड होता है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें